BIG BREAKING : गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का विमान हादसे में निधन, केंद्रीय मंत्री ने की पुष्टि

    BIG BREAKING : गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री  विजय रुपाणी का विमान हादसे में निधन, केंद्रीय मंत्री ने की पुष्टि

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : अहमदाबाद में क्रैश हुए विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का निधन हो गया है. इसकी पुष्टि केंद्रीय मंत्री सी आर पाटिल ने की है. विजय रूपाणी लंदन जा रहे थे. यात्रियों की सूची में विजय रूपाणी का नाम 12वें नंबर पर दर्ज था और उनकी सीट संख्या 2डी थी.

    जानकारी के मुताबिक, इस विमान ने दोपहर 1:38 बजे अहमदाबाद के सरदार पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी और 1:40 बजे विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. यह विमान हवाई अड्डे की सीमा भी पार नहीं कर पाया और ऊपर जाते-जाते अचानक नीचे बैठ गया और फिर मौके से धुएं का गुबार उठा.

    गृह मंत्री अमित शाह ने हादसे को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से फोन पर बात की है. राहत और बचाव के लिए सात से आठ दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं. राष्ट्रीय आपदा बचाव बल (एनडीआरएफ) की टीमें भी मौके पर भेजी गई हैं.

     



    Related News