BIG BREAKING : यूपी के यात्रियों से भरी बस नेपाल के मार्स्यां नदी में गिरी, 14 यात्रियों की हुई मौत

    BIG BREAKING : यूपी के यात्रियों से भरी बस नेपाल के मार्स्यां नदी में गिरी, 14 यात्रियों की हुई मौत

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK): बड़ी खबर नेपाल के तनहुं जिले के अबुखैरेनी से सामने आ रही है. जहां भारतीय यात्री बस मार्स्यां नदी में गिर गई है. इस दर्दनाक हादसे में अब तक 14 यात्रियों के मारे जाने की सूचना है. वहीं बताया जा रहा है कि बस में कुल 40 यात्री सवार थे. फिलहाल घटना स्थल पर काफी संख्या में नेपाल पुलिस मौजूद है. सभी पुलिस के जवान घटना स्थल पर राहत बचाव के कार्य में जुट गए है. पुलिस के जवान घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती करा रहे है.

    मीडिया एजेंसी एनआई के मुताबिक घटना आज यानी शुक्रवार  सुबह 11.30 बजे की बताई जा रही है. जहां उत्तर प्रदेश की एक बस पोखरा से काठमांडू जा रही थी. इसी दौरान यह बस अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी. बताया जा रहा है कि बस में सवार ज्यादातर यात्री महाराष्ट्र के थे. फिलहाल घटना स्थल से 16 घायल यात्रियों को सुरक्षित बचाया गया है. इस घटना की पुष्टि जिला पुलिस कार्यालय तनहुं के डीएसपी दीपकुमार राय ने दी है. फिलहाल स्थानीय पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है. सेना और सशस्त्र बलों को भी अलर्ट कर दिया गया है. इसके साथ ही बस गिरने के कारणों की जांच की जा रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news