BIG BREAKING : चतरा-पिपरवार सीमा पर मुठभेड़ में 4 नक्सली ढेर

    BIG BREAKING : चतरा-पिपरवार सीमा पर मुठभेड़ में 4 नक्सली ढेर

    चतरा (CHATRA): झारखंड के चतरा-पिपरवार सीमा क्षेत्र में चतरा पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है जिसमें चार नक्सलियों के मारे जाने की खबर सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार ढेर हुए नक्सलियों में कुख्यात नक्सली सहदेव भी शामिल है.

    बताते चलें कि, इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर चतरा पुलिस द्वारा लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था, इसी दौरान दोनों ओर से फायरिंग शुरू हुई. इस मुठभेड़ के बाद जवानों ने चार नक्सलियों को मार गिराया है.

    पुलिस अधीक्षक चतरा को सूचना मिली थी कि उग्रवादियों का दस्ता किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए  पिपरवार-केरेडारी थाना क्षेत्र में इकट्ठा हुए थे. इसी सूचना पर चतरा पुलिस ने ऑपरेशन की शुरुआत की, जहां जैसे ही जंगल में पुलिस जवान पहुंचे, नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई करते हुए जवानों ने चार नक्सलियों को ढेर कर दिया. हालांकि इसकी अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है 

    अगर चतरा के पिपरवार इलाके को देखें तो यहां पर कई कोल ब्लॉक है और कई बार लेवी ना मिलने से उग्रवादियों ने गाड़ियों में आगजनी और मजदूरों के साथ मारपीट की वारदात को अंजाम दिया है. ऐसे में सूचना पुलिस को थी की बहुत बड़ी वारदात को अंजाम दिया जा है और सूचना के सत्यापन के बाद यह बड़ी कार्रवाई की गई है. चतरा शुरू से नक्सलियों का गढ़ माना जाता था लेकिन अब एक बड़े कमांडर के ढेर होने से नक्सली वारदात में कमी आएगी. 



    Related News