BIG BREAKING: गढ़वा चार लड़कियों की डूबने से मौत, मची चीख पुकार

    BIG BREAKING: गढ़वा चार लड़कियों की डूबने से मौत, मची चीख पुकार

    गढ़वा (GARHWA) : गढ़वा सदर थाना क्षेत्र के हरैया गांव स्थित नदी आरा टोला में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. तालाब में डूबने से चार युवतियों की जान चली गई. मृतकों में हरैया गांव निवासी चंदन सिंह की 10 वर्षीय पुत्री लाडो सिंह, जितेंद्र सिंह की 22 वर्षीय पुत्री अंकिता सिंह, पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के पगार निवासी विशिष्ट सिंह की 18 वर्षीय पुत्री रोमा सिंह और लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के पूर्णा डीह निवासी अभिषेक सिंह की 15 वर्षीय पुत्री मीठी सिंह शामिल हैं. घटना के तुरंत बाद परिजनों ने सभी को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया.

    छठी के कार्यक्रम में शामिल होने आई थीं मीठी और रोमा

    जानकारी के अनुसार मीठी और रोमा छठी के कार्यक्रम में शामिल होने अपने रिश्तेदार के घर आई थीं. शुक्रवार को लाडो, अंकिता, मीठी, रोमा और मीठी का भाई मिलकर पास के तालाब में स्नान करने गए थे. बताया जाता है कि गहरे पानी में एक-एक कर चारों युवतियां डूबने लगीं. मीठी का भाई जैसे-तैसे बाहर निकलकर घर पहुंचा और परिजनों को सूचना दी, लेकिन जब तक मदद पहुंचती, तब तक देर हो चुकी थी. स्थानीय ने कहा की झूरा मे घटना घटी है. छठी कार्यक्रम मे आए हुए थे और स्नान करने तालाब गए हुए थे. सभी एक दूसरे को बचाने के चक्र मे डूबते चले गए और उनकी मौत हो गई.

    एसडीएम ने कहा की जैसे ही हमलोगो को सुचना मिली राहत बचाव कार्य के साथ घटना स्थल पर भेजा गया डूबे चारो बच्चियों को अस्पताल लाया गया और डॉक्टर ने उन्हें सीपीआर भी दी लेकिन तबतक काफ़ी देर हो चुकी थी. डॉक्टरो ने चारो को मृत घोषित कर दिया. इधर सभी मृतिका के शव को पुलिस कब्जे मे लेते हुए कानूनी कार्यवाई करते हुए अंत्यपरिक्षण के लिए पोस्टमार्टम हाउस भेज दी है.

    रिपोर्ट-धर्मेन्द्र कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news