Big Billion Day 2025 का हो गया खुलासा-साल के सबसे बड़ा सेल महाकुंभ इस दिन से होगा शुरू, मिलेंगे बम्पर डिस्काउंट

    Big Billion Day 2025 का हो गया खुलासा-साल के सबसे बड़ा सेल महाकुंभ इस दिन से होगा शुरू, मिलेंगे बम्पर डिस्काउंट

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : फ्लिपकार्ट पर बिग बिलियन डे सेल की तारीख अब रिविल कि जा चुकी है और यह सेल आगामी 23 सितंबर से शुरू हो रही है. डेट को खुद फ्लिपकार्ट ऐप पर रिविल किया गया है. ऐसे में इस बार के सेल में आपको बम्पर डिस्काउंट मिलने वाला है. वहीं इस बार अर्ली बर्ड एक्सेस 8 सितंबर से शुरू हो रहा है, जहां आप कुछ सामानों की प्री-बुकिंग कर सकेंगे. खासतौर पर इन सामानों में स्मार्टफोन्स, iphone, इलेक्ट्रॉनिक, जूते और होम अप्लायनसेज़ शामिल हैं. इन सामानों पर बम्पर डिस्काउंट भी देखने को मिलेगा. जहां बेहद कम दम में आप बहुत सारी खरीदारी कर सकते हैं.

    इन मेंबर्स को मिलेगा अर्ली एक्सेस 
    साथ ही हर बार की तरह ही इस बार भी बिग बिलियन डे में लोगों को गैजेट्स समेत कई चीजों पर बम्पर ऑफर मिलने वाला है और प्राइम मेम्बर्स, ब्लैक मेम्बर्स, प्लस और वीआईपी मेम्बर्स को भी पहले की तरह ही एक दिन पहले अर्ली एक्सेस मिल जाएगा.

    गैजेट्स पर मिलेगी बंपर छूट 
    बताते चलें कि यह सेल, हर साल त्योहारों के समय में शुरू होती है और इस दौरान गैजेट्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, फ़ैशन और घरेलू उपकरणों की उपभोक्ता मांग अपने चरम पर होती है. ऐसे में इस बार भी डिस्काउंट वाले डिवाइसों में iPhone 16 सीरीज, गैलेक्सी S24 लाइनअप और मोटोरोला एज 60 प्रो जैसे स्मार्टफोन्स पर भरी डिस्काउंट मिलने की उम्मीद की जा रही है. इसके अलावा एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक शीर्ष तकनीकी उत्पादों पर 10% तक की तत्काल छूट की पेशकश करेंगे. साथ ही इस दौरान पावरबैंक, वॉशिंग मशीन, टीवी और अन्य उत्पादों पर भी अच्छी छूट मिलने वाली है. हालाँकि, इनकी सही कीमत अभी भी गुप्त रखी गई है, पर उम्मीद लगाई जा रही है कि इन प्रोडक्ट पर भरी छूट मिलेगी.



    Related News