मोतिहारी(MOTIHARI): मोतिहारीं में एक बड़ा हादसा हो गया. नदी में स्नान करने के दरम्यान तीन बच्चे डूब गए. जिसमें दो बच्चों को तो ग्रामीणों के सहयोग से सकुशल निकाल लिया गया. मगर, एक बच्चा अब भी लापता है. वहीं मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर SDRF कि दो टीम पहुच गई है और लापता बच्चे की तलाश कर रही है. ये मामला जिले के बनकटवा प्रखंड के गोलापकड़िया गांव के समीप का है. जहां से गुजरने वाली तियर नामक नेपाली नदी में आज गांव के लोग नहाने पहुंचे थे, जिसके बाद ये घटना घटित हुई है.
अनंत चतुर्दशी के मौके पर नदी स्नान करने पहुंचे थे लोग
बताया जाता है कि अनंत चतुर्दशी के मौके पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी लोग नदी में नहाने पहुचे और सभी लोग नदी में स्नान कर रहे थे. इस बीच एक बच्चा के डूबने का शोर हुआ जिसे बचाने के लिये दो युवक और कूद पड़े और वे दोनों भी डूबने लगे. तभी गांव के गोताखोरों ने नदी में कूदकर बाद में कूदे दो बच्चों को तो बचा लिया पर जो सबसे पहले डूबा था वो लापता हो गया. घटना के बाद मामले की जानकारी बनकटवा प्रखंड विकास पदाधिकारी को लगी. जिसके बाद वे मौके पर SDRF की टीम को लेकर पहुंचे. SDRF की टीम लापता बच्चे की तलाश कर रही है. जो बच्चा लापता है उसकी पहचान मजीरावा गांव के सुबोध कुमार के 14 वर्षीय पुत्र आदित्य के रूप में हुई है. इन सब के बीच आपको बता दें कि नेपाल में लगातार हो रही वर्षा के कारण सभी नेपाली नदियों के जलस्तर में वृद्धि हो गई है, जिससे नदी की गहराई का अनुमान नहीं लग पा रहा है और इसी वजह से ये घटना घटित हुई है.
Thenewspost - Jharkhand
4+

