मोहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, हाई टेंशन तार की चपेट में आने से कई लोग झुलसे

    Gopalganj, Bihar
    मोहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, हाई टेंशन तार की चपेट में आने से कई लोग झुलसे

    गोपालगंज (GOPALGANJ) : बिहार के गोपालगंज से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां  मोहर्रम जुलूस के दौरान हाई टेंशन तार की चपेट में आने से 11 लोग बुरी तरह झुलस गए है. फिलहाल सभी को इलाज के लिए गोपलगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

    11 हजार हाई टेंशन तार के संपर्क में आने से हुआ हादसा

    घटना गोपालगंज के उचकागांव थाना क्षेत्र के धर्म चक और हरपुर गांव के बीच की बताई जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार मोहर्रम जुलूस के लिए चार गांव के लोग एक जगह इकट्ठा होकर जुलूस निकाल रहे थे. इसी दौरान रास्ते के ऊपर से गुजर रही 11 हजार के हाई टेंशन तार के संपर्क में आने से यह हादसा हो गया. तार की चपेट में आने से चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल बन गया था.

    वहां मौजूद लोगों ने बताया कि जुलूस में काफी संख्या में लोग अपने हाथ में लोहे का पाइप, हरा बांस, पेड़ की हरी टहनियों को हाथ में लिए हुए थे. जैसे ही जुलूस सड़क पार कर रही थी, तभी हाई टेशन तार के संपर्क में आ गए.

    घायलों को सदर अस्पताल में किया गया भर्ती

    घटना के बाद वहां मौजूद स्थानीय लोग औऱ पुलिस  ने घटना में घायल सभी लोगों को गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां सभी का इलाज किया जा रहा है. वहीं एक युवक की गंभीर हालत में गोरखपुर रेफर कर दिया गया है.

    इस मामले में गोपालगंज एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि गोपालगंज में मोहर्रम को लेकर जगह-जगह पर ताजिया का जुलूस निकाला जा रहा है. उचकागांव के हरपुर के धर्म चक गांव में भी लोगों के द्वारा जुलूस निकाला गया था. लेकिन कुछ लोगों के द्वारा हाथ में हरे बांस और पेड़ की टहनियों को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा था. जिससे हरे बांस और पेड़ की टहनियां ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार में छू गयी. बिजली के तार में छूने से भीड़ में करंट आ गया. इस करंट से आधा दर्जन से ज्यादा लोग झुलस गए हैं. एसपी ने बताया कि उचकागांव पुलिस के द्वारा मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है. फिलहाल घायलों की स्थिति सामान्य है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news