भाई-बहन के प्रेम को जेल की दीवारें भी नहीं रोक पायीं, बहनों ने कैदी भाई की कलाई पर बांधी राखी 

    भाई-बहन के प्रेम को जेल की दीवारें भी नहीं रोक पायीं, बहनों ने कैदी भाई की कलाई पर बांधी राखी 

    नवादा(NAWADA): नवादा जिले में रक्षाबंधन के मौके पर कैदी भाईयों और बहनों का अनूठा मिलन देखने को मिला. शुक्रवार को भाई-बहन के प्रेम को जेल की दीवारें भी नहीं रोक पायीं. रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर आज विशेष आयोजन किया गया था. सुबह से ही बहनें अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए इंतजार करती दिखीं. भाईयों की कलाई पर राखी बांधते ही बहनों के आंखों से आंसू निकल गए.राखी बांधने पहुंचीं बहनों ने भावुक होकर कहा कि राखी बांधने के लिए चाहे उन्हें जेल ही क्यों न आना पड़े वो आती रहेंगी. 

    इस कार्यक्रम के दौरान मंडलकारा के उपाधीक्षक अजीत कुमार के द्वारा बेहतर व्यवस्था किया गया था. मिठाई से लेकर राखी की गिफ्ट देने की  व्यवस्था की गयी थी. अधीक्षक के द्वारा सभी बहन को एक-एक कर प्रोटोकॉल के हिसाब से अंदर बुलाए और सभी लोगों को राखी बांधने का मौका दिया गया. लंबी कतार में खड़े होकर सभी बहनों ने  एक एक करके राखी अपने भाई की कलाई में बांधी है. वहीं ड्यूटी पर तैनात सभी जवान चौकस दिखे और गहन तलाशी के बाद ही बहनों ने भाई के कलाई पर राखी बांधा. जेल अधीक्षक ने सभी जेल में बंद रहे बंदियों के लिए बेहतर व्यवस्था की थी. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news