टीएनपी डेस्क (TNP DESK): झारखंड में एक बार फिर मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की लाभुकों की मुश्किलें बढ़ सकती है. दरअसल एक बार फिर योजना की लाभुकों के नाम की छटनी की प्रक्रिया शुरू होने वाली है. ऐसे में उम्मीद है कि राज्य की कई लाभूक महिलाओं के नाम इस योजना से काटे जा सकते हैं. अब अगर छटनी होगी तो कई सारे मापदंड भी देखें जाएंगे और यह भी देखा जाएगा की आखिर जिन महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल रहा है, क्या वाकई वो इस योजना का लाभ पाने की हकदार हैं या नहीं. अगर वह महिलायें पात्र नहीं हुई तो मंईयां सम्मान योजना से उनका नाम हटा दिया जाएगा.
अब अगर आप भी इस सोच में पड़ गईं हैं इस योजना से आपका भी नाम कट जायगा तो जरा ठहरिए, क्योंकि योजना से सिर्फ उन्हीं महिलाओं का नाम काटने वाला है जो सत्यापन की प्रक्रिया में अपात्र पाई जाएंगी. ऐसे में जरूरी है कि आप अपने नजदीकी आंगनबाड़ी या प्रज्ञा केंद्र जाकर सत्यापन की प्रक्रिया की सही जानकारी लें और यह प्रक्रिया पूरी भी कराएँ. इसके लिए आप आज ही अपने नजदीकी केंद्र जाकर सत्यापन की जानकारी लें सकती हैं. वहीं वैसी लाभूक महिलायें जिनके खाते में पूर्व की राशियों का भुगतान नहीं हुआ है, वह भी इन सहायता केंद्रों में जाकर जानकारी लें सकती हैं.
इन महिलाओं को मिलेगा योजना का लाभ
लाभूक राज्य की मूल निवासी हो.
लाभूक की उम्र 18 से 50 साल के बीच होनी चाहिए.
लाभूक के पास राशन कार्ड होना चाहिए.
लाभूक का बैंक खाता आधार से लिंक हो.
साथ ही लाभूक के पास एक ही बैंक खाता होना चाहिए.
लाभूक के परिवार में कोई भी आयकर दाता न हो.

