बेगूसराय: CSP संचालक से तीन लाख की लूट, अपराधियों ने संचालक के कर्मचारी को मारी गोली

    बेगूसराय: CSP संचालक से तीन लाख की लूट, अपराधियों ने संचालक के कर्मचारी को मारी गोली

    बेगूसराय(BEGUSARAI): बेगूसराय में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है. अपराधियों ने बीरपुर थाना क्षेत्र के बीरपुर यूको बैंक के सीएसपी संचालक से हथियार के बल पर तीन लाख रुपये लूट लिए एवं लूटपाट के दौरान अपराधियों ने सीएसपी संचालक के कर्मचारी विकास कुमार को गोली मारकर घायल कर दिया .  घटना बीरपुर थाना क्षेत्र के खै पुल के नजदीक की बताई जा रही है. पीड़ित विकास कुमार ने बताया कि तकरीबन दो बाइक पर छह की संख्या में अपराधी थे और एकाएक उन्होंने पुल के नजदीक उसे रोक लिया एवं पैसे भरा थैली लूट कर फरार हो गए. फिलहाल मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है . 



    Related News