बिहार में चुनावी बिगुल बजने से पहले पीएम मोदी ने संभाली कमान, फिर इस दिन से होगा पीएम दो दिवसीय बिहार दौरा

    बिहार में चुनावी बिगुल बजने से पहले पीएम मोदी ने संभाली कमान, फिर इस दिन से होगा पीएम दो दिवसीय बिहार दौरा

    पटना(PATNA): बिहार में इस साल अक्टूबर-नवंबर में होनेवाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह चुनावी मोड में आ गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी कमान अपने हाथों में ले ली है. प्रधानमंत्री मोदी 29 और 30 मई को दो दिवसीय दौरे पर बिहार आ रहे है. 29 मई को शाम 5 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां वह नए टर्मिनल का उद्घाटन और बिहटा एयरपोर्ट का शिलान्यास करेंगे.

    इस साल पांचवी बार आ रहे है बिहार

    वहीं इसके बाद उनका काफिला पटना के शेखपुरा मोड़ से बीजेपी कार्यालय तक जाएगा. इस दौरान 32 जगहों पर स्टेज बनाकर लोग पीएम का स्वागत करेंगे.30 मई को पीएम मोदी विक्रमगंज यानी शाहाबाद क्षेत्र में एक बड़ी आमसभा को संबोधित करेंगे.इसके अलावा, 20 जून को भी पीएम का बिहार में पांचवां दौरा तय हो गया है, जिसमें वे कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे.

    पढ़ें दिलीप जयसवाल ने क्या कहा

    बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बताया कि पीएम का रोड शो इतिहास रचने वाला होगा.ऑपरेशन सिंदूर को लेकर लोग हाथ में तिरंगा लेकर उनका धन्यवाद करेंगे.पटना में पीएम मोदी के दौरे को लेकर भारी उत्साह का माहौल है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news