बीडीओ की गुंडागर्दी, शिकायत लेकर पहुंचे भाइयों को लाठी से पीटा  

    बीडीओ की गुंडागर्दी, शिकायत लेकर पहुंचे भाइयों को लाठी से पीटा  

    खगड़िया(KHAGARIYA): खगड़िया से बीडीओ यानी कि एक प्रखंड विकास पदाधिकारी की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है. ब्लॉक कार्यालय में जाति और आवासीय बनवाने पहूंचे दो भाई को बीडीओ ने थप्पड़ और लाठी से पिटाई कर दी. इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है. यह वीडियो खगड़िया के परबत्ता प्रखंड का है, जहां पर परबता के प्रखंड विकास पदाधिकारी अखिलेश कुमार खुद थप्पड़बाज कहिए या लाठीबाज के रूप में नजर आ रहा है.

    वीडियो को देखकर समझा जा सकता है कि पदाधिकारी किस तरह से बेलगाम हो रहे हैं. वायरल वीडियो के बारे में बताया जा रहा है कि परबता के तेमथा गांव के ग्रामीण सुप्रभाष अपने भाई के साथ जाति आवासीय बनाने के लिए प्रखंड कार्यालय पहूंचा था. क्योंकि नगर पंचायत चुनाव को लेकर नामिनेशन चल रहा है, जिसके कारण बैरिकेटिंग किया गया था. जिसे पार कर दोनो भाई प्रखंड कार्यालय में प्रवेश कर गए. इस दौरान पुलिस ने उन दोनों को  गाली दे दी.

    पहुंचते ही बीडीओ ने मारना कर दिया शुरू

    शिकायत को लेकर बीडीओ के पास दोनों भाई पहुंचे, जिसके बाद बीडीओ ने आव देखा न ताव, पहले थप्पड़ और फिर लाठी से दोनों भाई की पिटाई कर थाना के हवाले कर दिया. इस मामले में सुप्रभाष ने कहा कि कर्मचारी के बुलावे के बाद मैं अंदर गया था, जहां गाली-गलौज और मेरे साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया. वहीं इस बारे में बीडीओ ने कहा कि दोनो भाई उनके साथ उलझ गए और कॉलर पकङ लिया, जिसके बाद वह गुस्से में आ गए. हलांकि विजुअल में दिख रहा है कि पुलिस वाले दोनो का हाथ पकङे हुए हैं तो फिर मारपीट और गाली-गलौज एक तरफा दिख रहा है और सभ्य एंव लोकतांत्रिक समाज में प्रखंड विकास पदाधिकारी के कृत को जायज नहीं ठहराया जा सकता है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news