Bank Recruitment 2025: स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक में क्लर्क के पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट पास करें अप्लाई, बढ़िया मिलेगी मंथली सैलरी

    Bank Recruitment 2025: स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक में क्लर्क के पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट पास करें अप्लाई, बढ़िया मिलेगी मंथली सैलरी

    TNP DESK: बैंक में क्लर्क की नौकरी पाना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए है. दरअसल बिहार स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड में क्लर्क के पदों पर भर्ती निकली है. आवेदन प्रक्रिया 21 जून से शुरू हो गई है. वहीं आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 जुलाई तक है. योग्य उम्मीदवार बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट ibpsonline.ibps.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 13 बैंकों के 257 पदों को भरा जाएगा. 

    शैक्षणिक योग्यता (Education Qualification)

    बिहार स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा कंप्यूटर की नॉलेज बेसिक कंप्यूटर एप्लीकेशन डिप्लोमा (DCA) के साथ होना चाहिए.

    आयु सीमा (Age Limit)

    आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष होनी चाहिए. आयु की गणना 1 जून 2025 के आधार पर की जाएगी. वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी. 

    कितनी मिलेगी सैलरी 

    17900- 64480 रुपए प्रति माह

    आवेदन शुल्क 

    आवेदन करने के लिए सामान्य, ओबीसी और अन्य वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा जबकि एससी, एसटी, पीएचडी उम्मीदवार को 800 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा. 

    यह भी पढ़ें 

    SSC CHSL भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 12 वीं पास करें अप्लाई 

    ऐसे करें आवेदन 

    सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ibpsonline.ibps.in पर जाएं

    अब Registration Form लिंक पर क्लिक करें

    इसके बाद रजिस्ट्रेशन करें

    फिर मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें

    अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सब्मिट कर दें.  इसका प्रिंट आउट निकाल कर रखें.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news