Bank Job: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी का गोल्डन चांस, 2964 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन दोबारा शुरू, जल्दी करें अप्लाई

    Bank Job: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी का गोल्डन चांस, 2964 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन दोबारा शुरू, जल्दी करें अप्लाई

    TNP DESK- बैंक में नौकरी पाने की तैयारी कर रहे तो ये खबर आपके लिए है. दरअसल स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर के 2964 पदों पर भर्ती निकाली है.  21 जून से आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू की गई है. वहीं आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 जून तक है. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. 

    वैकेंसी डिटेल्स 

    रेगुलर : 2600 पद

    बैकलॉग : 264 पद

    शैक्षणिक योग्यता 

    स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पद ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. या मेडिकल इंजीनियरिंग, इंजीनियरिंग, CA की डिग्री. साथ ही 2 साल का एक्सपीरियंस भी होना चाहिए. 

    आयु सीमा 

    उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष मांगी गई है. आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी. 

    आवेदन शुल्क 

    जनरल, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 750 रुपए आवेदन शुल्क लगेगा. जबकि एससी, एसटी  कैंडिडेट को कोई भी शुल्क नहीं देना होगा.

    चयन प्रक्रिया 

    उम्मीदवार का चयन ऑनलाइन एग्जा, स्क्रीनिंग टेस्ट, स्थानीय भाषा परीक्षा के आधार पर होगा. 

     

    कितनी मिलेगी सैलरी 

    48,480 बेसिक सैलरी होगी. इसके साथ अन्य अलाउंस भी दिए जाएंगे

    ऐसे करें आवेदन 

    सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं

    अब न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें

    इसके बाद लॉग इन कर फॉर्म फिल करें और मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अटैच करें. 

    अंत में फीस का भुगतान करके फॉर्म सब्मिट करें और प्रिंट आउट निकाल कर रखें


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news