Bank Job: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 4500 पदों पर बंपर भर्ती, ग्रेजुएट पास करें अप्लाई

    Bank Job: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 4500 पदों पर बंपर भर्ती, ग्रेजुएट पास करें अप्लाई

    TNP DESK- सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में बंपर भर्ती निकली है. बता दें कि इस भर्ती प्रक्रिया के तहत अप्रेंटिस के 4500 पदों को भरा जाएगा. आवेदन प्रक्रिया 7 जून से शुरू हो चुकी है. वहीं आवेदन करने की आखिरी तारीख 23 जून तक है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिसियल वेबसाइट centralbankofindia.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. 

    जरूरी योग्यता 

    सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर की डिग्री होनी चाहिए.

    आयु सीमा 

    उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए. रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

    आवेदन शुल्क 

    पीडब्ल्यूडी शवर्ग के उम्मीदवारों को 400 रुपये, एससी, एसटी, महिला और ईडब्ल्यूएस  को 600 रुपये और अन्य सभी उम्मीदवारों को 800 रुपये आवेदन शुल्क लगेगा. 

    ऐसे करें आवेदन 

    पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.centralbankofindia.co.in पर जाएं

    अब होमपेज पर “Apprentice Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें

    इसके बाद नया रजिस्ट्रेशन करे

    फिर log in करके फॉर्म भरें,

    अब डॉक्यूमेंट अपलोड करें

    इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें

    फॉर्म को सबमिट करके इसका प्रिंटआउट लेकर रखें

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news