बगहा: आदमखोर बाघ ने ले ली एक और जान, शौच करने गए व्यक्ति पर बाघ ने किया हमला   

    बगहा: आदमखोर बाघ ने ले ली एक और जान, शौच करने गए व्यक्ति पर बाघ ने किया हमला

    बगहा(BAGAHA): बगहा में लगातार दुसरे दिन बाघ के हमले मे एक व्यक्ति की और मौत हो गई. व्यक्ति शौच के लिए गया था. इसी क्रम में बाघ ने उस पर हमला कर दिया और उसे खींचकर जंगल के पास ले गया. मृतक की पहचान डुमरी गांव निवासी 35 वर्षीय संजय महतो के रूप में हुई. व्यक्ति की मौत से आक्रोशित लोगों ने रघिया वन कार्यालय का घेराव किया और साथ ही वन विभाग के वाहनों की तोड़फोड़ भी की.

    एक दिन पहले ही 12 साल की बच्ची को उठा ले गया था बाघ

    बता दें कि इसके ठीक एक दिन पहले आदमखोर बाघ के हमले से 12 साल की बच्ची की मौत हो गई थी. बच्ची घर में सोई हुई थी. रात में करीब 12:00 बजे बाघ ने उस पर हमला किया. बाघ बच्ची को जबड़े में दबाकर ले जा रहा था. इससे बच्ची चीखने लगी. चीख की आवाज सुनकर जब भीड़ बाघ के पीछे दौड़ने लगी तो शव को छोड़कर बाघ भाग निकला.

    अब तक 8 लोगों को बाघ ने बनाया अपना शिकार

    बता दें कि इस बाघ ने पिछले 9 महीने में इसे मिलकर अब तक 8 लोगों को अपना शिकार बनाया है. वन विभाग की 400 लोगों की टीम 25 दिनों से बाघ को पकड़ने में लगी है. विशेषज्ञों का मानना है कि बाघ की जो टेरिटरी है. उस क्षेत्र में कोई बड़ा बाघ है जिसके डर वह अंदर नहीं जा रहा है.



    Related News