बगहा(BAGAHA): खबर बगहा की है, जहां वीटीआर ने आदमखोर बाघ को मार गिराया है. इस बाघ ने कुल 11 लोगों को अपना शिकार बना लिया था. 48 घंटे में ही बाघ ने 4 लोगों की जान ले ली थी. आज यानी शनिवार की सुबह ही मां और बेटे को बाघ ने मार डाला, जिसके बाद नेपाल से वीटीआर की टीम बुलाई गई. टीम के 4 शूटरों ने मिलकर बाघ को मार डाला.
आपको बता दें कि आदमखोर बाघ ने कल यानी शुक्रवार तक 9 लोगों की जान ले ली थी, जिसके बाद मामले को गंभीरता से लिया गया. बाघ को मारने का आदेश जारी कर दिया गया था. दुर्भाग्यवश बाघ ने आज फिर दो लोगों को अपना शिकार बना लिया, जिसके बाद बाघ को मार दिया गया.
Thenewspost - Jharkhand
50+
Downloads
4+
Rated for 4+

