गंगा मईया की सौगंध अब हथियार नहीं उठाऊंगा... कुख्यात अपराधी का अचानक बदला दिल, फिर जो किया देखिए

    भागलपुर(BHAGALPUR):भागलपुर में अपराध की दुनिया से जुड़ा एक चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.वीडियो में जिले का कुख्यात अपराधी कैलाश मंडल गंगा जल हाथ में लेकर हथियार छोड़ने की कसम खाता दिखाई दे रहा है. वह लोगों के सामने शपथ ले रहा है कि अब कभी हथियार नहीं उठाएगा और अपराध की राह पर नहीं चलेगा.

    हत्या, रंगदारी और कई संगीन मामलों के आरोप

    बताया जा रहा है कि कैलाश मंडल पर हत्या, रंगदारी और कई संगीन मामलों के आरोप रहा है लेकिन हाल के दिनों में भागलपुर के सुल्तानगंज में हुए चर्चित पुलिस एनकाउंटर के बाद इलाके के अपराधियों में दहशत का माहौल है. इसी एनकाउंटर में कुख्यात अपराधी रामधनी यादव मारा गया था, जिस पर हत्या, लूट और रंगदारी समेत कई मामले दर्ज थे.

    क्या एनकाउंटर से डर गया है कुख्यात

    सूत्रों के मुताबिक रामधनी यादव के एनकाउंटर के बाद कई अपराधी भूमिगत हो गए हैं, जबकि कुछ अब खुले तौर पर अपराध छोड़ने की बात कर रहे है.वायरल वीडियो को भी उसी डर और पुलिस दबाव से जोड़कर देखा जा रहा है.सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे है.



    Related News