टीएनपी डेस्क(TNP DESK):हर मिडिल क्लास आदमी ये चाहता है कि वो करोड़पति बन जाए. और उसके पास इतने पैसे हो जाए कि उसे किसी चीज की कमी ना हो. लेकिन अफसोस ऐसा हो नहीं पाता है. यह सोच सपने में ही सिमट कर रह जाता है. लेकिन एक मामला ऐसा सामने आया है जिसमें एक व्यक्ति के अकाउंट में 10000 भी नहीं थे. लेकिन लगातार एटीएम से उसने 5 महीनों में 9 करोड़ रुपए निकाले. अब आप भी हैरान हो जाएंगे कि ऐसा हुआ कैसे.
खाते में नहीं थे पैसे फिर भी 5 महीनों में निकले 9 करोड़
आए दिन हमारे दिमाग में अजीबोगरीब चीजें आती हैं, जिसमें अचानक से करोड़पति बनने का सपना सबसे पहला होता है. लेकिन एक व्यक्ति का ये सपना पूरा हो गया. उसके अकाउंट में दस हजार रुपये भी नहीं थे, और लगातार लाखों रुपए निकाले जा रहा था. और कुछ ही दिनों में उसने 9 करोड रुपए अपने एटीएम से निकाल लिया. तो चलिए हम आपको बताते हैं कि ऐसा कैसे हुआ.
इस तरह बनाया बैंक को बेवकूफ
दरअसल एक व्यक्ति तब हैरान परेशान हो गया जब उसके खाते में पैसे नहीं होने की बावजूद एटीएम से वो कुछ ही दिनों में कैश पर कैश निकले जा रहा था. और उसने 5 महीनों के अंदर 9 करोड रुपए एटीएम से निकाल लिया. वो लगातार 5 महीनों तक य हरकत करता रहा. चोरी के इन पैसों से उसने जमकर है अय्यासी की और पैसे उड़ाए. और बाद में खुद मीडिया के सामने इसकी सच्चाई बयां कर दी. आपको बताएं कि ये पूरा मामला ऑस्ट्रेलिया का है.
इस आदमी ने एटीएम फॉल्ट का फायदा उठाया
आपको बताएं कि डैन सांडर्स नाम का एक आदमी ने एटीएम फॉल्ट का फायदा उठाते हुए कुल 9 करोड़ रुपये की ठगी कर ली. ये घटना साल 2011 की है. जब डैन अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने जा रहा था. तभी पैसे की कमी होने पर नेशनल ऑस्ट्रेलिया एटीएम गया. जहां वो अपने खाते से एटीएम के जरीये दस हजार रुपये निकालने की कोशिश कर रहा था. लेकिन उसके खाते में पर्याप्त राशि नहीं होने का नॉटिफिकेशन आ रहा था.
एटीएम ट्रांजैक्शन फेल होने के बाद भी निकलता था कैश
तभी डैन ने अपने क्रेडिट अकाउंट से डेबिट अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किया. पैसे निकालने की कोशिश करने पर कैश मिल गया. एटीएम में ट्रांजैक्शन फेल होने के बाद भी कैश निकलता देख डैन ने कई बार ऐसा ही किया. और पहले की तरह हर बार से कैश मिलता गया. वहीं एटीएम में टेक्निकल ग्लेज की वजह से उसके खाते से एक रुपये भी नहीं कट रहे थे. इसी का फायदा उठाकर डैन ने 5 महीने में 9 करोड रुपए निकाल लिया.
गलती का एहसास होने पर बोली सच्चाई
वहीं आपको बता दें कि 12 से 2 बजे के बीच एटीएम बैंक नेटवर्क से डिस्कनेक्ट हो जाता था. जिस वजह से उसके पास अच्छा मौका रहता था. डैन इस बीच जितना चाहता था उतने पैसे दो अकाउंट के बीच ट्रांसफर करता था. वहीं एक बार डैन ने बैंक को फोन करके उसके खाते में किसी गड़बड़ी की क्योरी की. लेकिन बैंक की ओर से इससे इंकार कर दिया गया. इन पैसे से डैन जमकर दान-पुण्य अय्यासी करता रहा. एक दिन उसे अपनी गलती का एहसास हुआ और सारी बाते मीडिया के सामने बोल दी. जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.


