“मैं जी भर जिया, मैं मन से मरूं, लौटकर आऊंगा..100वीं जयंती पर याद किए गए 'वाजपेयी', राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

    “मैं जी भर जिया, मैं मन से मरूं, लौटकर आऊंगा..100वीं जयंती पर याद किए गए 'वाजपेयी', राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
    Atal Bihari Vajpayee's 100th Birth Anniversary: देश के पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न से सम्मानित अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जन्म जयंती है. इस मौके पर राजधानी दिल्ली में अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि सदैव अटल पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से लेकर गृह मंत्री सहित कई नेता पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि देने पहुंचे.

    रांची(RANCHI): “मैं जी भर जिया, मैं मन से मरूं…लौटकर आऊंगा, कूच से क्यों डरूं” ये शब्द हैं भारत रत्न अटल के. देश के पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न से सम्मानित अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जन्म जयंती है. इस मौके पर राजधानी दिल्ली में अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि सदैव अटल पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से लेकर गृह मंत्री सहित कई नेता पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि देने पहुंचे.

    मेरे जीवन का बहुत बड़ा सौभाग्य: पीएम मोदी 

    पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया एक्स प्लेटफ़ॉर्म पर पोस्ट शेयर किया है. जिसमें उन्होंने लिखा है कि, “पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी को उनकी 100वीं जन्म-जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि. आज 25 दिसंबर का यह दिन भारतीय राजनीति और जनमानस के लिए एक तरह से सुशासन का अटल दिवस है. उन्होंने अपना जीवन समृद्ध, सशक्त और स्वावलंबी भारत के निर्माण के लिए समर्पित कर दिया. उनका विजन और मिशन विकसित भारत के संकल्प में निरंतर शक्ति का संचार करता रहेगा. मैं वह दिन कभी नहीं भूल सकता जब उन्होंने मुझे पास बुलाकर अंकवार में भर लिया था और जोर से पीठ में धौल जमा दी थी. वो प्रेम, स्नेह, वो अपनत्व, मेरे जीवन का बहुत बड़ा सौभाग्य रहा है.”

    ध्रुवतारे के समान अनंत काल तक देशवासियों को राष्ट्रसेवा के पथ पर दिशा दिखाते रहेंगे

    वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया एक्स (ट्विटर) प्लेटफ़ॉर्म पर लिखा कि, "भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री, भाजपा के संस्थापक श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन करता हूं. अपने विचारधारा के प्रति समर्पण और मूल्य-आधारित राजनीति से अटल जी ने देश में विकास और सुशासन के नए युग की शुरुआत की. सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को कार्य संस्कृति बनाने वाले वाजपेयी जी ने देश की सुरक्षा और जनकल्याण को सदैव सर्वोपरि रखा. राजनीतिक जीवन में शुचिता और आत्मसंयम से उन्होंने भाजपा को जनप्रिय बनाया. अटल जी ध्रुवतारे के समान अनंत काल तक देशवासियों को राष्ट्रसेवा के पथ पर दिशा दिखाते रहेंगे."

    वहीं, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी देश के पूर्व पीएम व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें याद किया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर कर कहा कि, “देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर शत-शत नमन.”


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news