कड़ाके की ठंड में नवोदय के छात्र भूख हड़ताल पर, 40 घंटे से खुले आसमान के नीचे धरना, प्रिंसिपल पर मनमानी के आरोप

    कड़ाके की ठंड में नवोदय के छात्र भूख हड़ताल पर, 40 घंटे से खुले आसमान के नीचे धरना, प्रिंसिपल पर मनमानी के आरोप

    मोतिहारी : कड़ाके की ठंड में पिछले 40 घंटा से जवाहर नवोदय विधालय मोतिहारी के पिपराकोठी के छात्र-छात्रा भूख हड़ताल के साथ हॉस्टल छोड़ खुले असमान की नीचे 40 घंटा से धरना पर बैठे है. प्रिंसिपल के मनमानी रवैया से नाराज छात्र-छात्रा शुक्रवार की रात्रि से अनशन के साथ धरना प्रर्दशन कर हमारी मांगे पूरी करो कि नारा लगा रहे है. वही स्कूल प्रबंधक के द्वारा शनिवार को देर रात्रि में धमकी दे बच्चों को डराया जा रहा है.

    जवाहर नवोदय विधालय में वर्ग 6 से 12 वी तक की पढ़ाई

    यहां बताते चले कि जवाहर नवोदय विधालय में वर्ग 6 से 12 वी तक पढ़ाई संचालित होती है जो पूर्णतः आवासीय विधालय है. स्कूल के समिति के नियमो, बच्चों की समस्या एक नही सुनना, बच्चों के अभिभावकों के साथ बर्ताव अच्छा न करना, बच्चों के अभिभावक घर से खाना लाते है तो मनाही करना ,हॉस्टल में घटिया खाना देने के साथ कई बातों से नाराज छात्र-छात्रा एक साथ अनशन और धरना प्रदर्शन पर बैठे हैं. मनमानी नही चलेगी, तानाशाही नही चलेगी के साथ हमारी मांगे पूरी करो कि नारा छात्र-छात्रा लगा रहे है.

    मांग को लेकर अडिग, भूख हड़ताल पर छात्र-छात्रा   

    जवाहर नवोदय विधालय पिपराकोठी के प्रभारी प्राचार्य सुष्मिता सिंह जवाहर नवोदय विद्यालय ने बताई छात्र-छात्रा की कुछ मांगे है जो कुछ जायज है कुछ मांगे समिति के नियमो के विरूद्ध है. धरना और अनशन पर बैठे छात्र-छात्रा से बातचीत की जा रही है जल्द ही सभी बच्चों को भोजन करा दिया जाएगा. हालाकि छात्र-छात्रा मांगे जो भी हो जरा प्रभारी प्रिंसिपल सुष्मिता सिंह का मीडिया के समक्ष ब्यान देते समय चश्मा का स्टाइल देखे क्या ये शिक्षा विभाग इजाजत देती है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news