अररिया: जमीन विवाद में बिजली के खंभे में बांधकर युवक की पिटाई, वीडियो वायरल, पढ़ें पुलिस ने मामले पर क्या कहा   

    अररिया: जमीन विवाद में बिजली के खंभे में बांधकर युवक की पिटाई, वीडियो वायरल, पढ़ें पुलिस ने मामले पर क्या कहा   

    अररिया(ARARIA): बिहार के अररिया जिले से फिर एक बार भीड़ का घिनौना चेहरा सामने आया है, जहां घूरना थाना क्षेत्र के डुमरबन्ना में युवक की बिजली के खंभे में बांधकर बुरी तरह पिटाई की गई है.मामला सोमवार देर शाम की है.जिसको लेकर पीड़ित युवक की मां सुनीता देवी ने घुरना थानाध्यक्ष को आवेदन दिया है,जिसमे सात लोगों को नामजद बनाया गया है.वहीं युवक की पीटाई का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है. 

     पढ़ें पीड़ित की मां ने क्या कहा

    वहीं अपने आवेदन में सुनीता देवी ने बताया कि उनका पुत्र अमित कुमार मेहता और रामानंद मेहता के बीच पूर्व से विवाद चल रहा था.सोमवार की शाम उनका पुत्र अमित कुमार मेहता राजेंद्र चौक की ओर जा रहा था, इसी क्रम में रामानंद मेहता,सुरेश कुमार मेहता,राजेश कुमार मेहता,रामदेव मेहता,आनंद कुमार मेहता,रवि कुमार शर्मा,सरिता देवी आदि ने पुत्र को पकड़कर बिजली के खंभे में बांधकर बुरी तरह पिटाई कर दी.  

    डीएसपी मुकेश कुमार शाह ने मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही 

     पीड़ित की मां ने बताया कि उसी समय वह अपने देवर के पुत्र अभिषेक कुमार मेहता के साथ इलाज कराकर घर लौट रही थी तो पुत्र को बांधकर मारते देख रुक गई.सरिता देवी,राजेश कुमार मेहता दोनों भतीजा के साथ हाथापाई करते हुए मोबाइल छीन लिया, उन्होंने अपने आवेदन में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है,मामले में फारबिसगंज डीएसपी मुकेश कुमार शाह ने मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही है.  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news