अनिल टाइगर की हत्या का विरोध सड़क से सदन तक, विपक्ष हाथों में तख्तियां लेकर राज्य सरकार के खिलाफ कर रही नारेबाजी

    अनिल टाइगर की हत्या का विरोध सड़क से सदन तक, विपक्ष हाथों में तख्तियां लेकर राज्य सरकार के खिलाफ कर रही नारेबाजी

    रांची (RANCHI): भाजपा नेता अनिल टाइगर की हत्या का असर झारखंड विधानसभा बजट सत्र के 20वें और आखिरी दिन देखने को मिला. जहां राज्य में लचर कानून व्यवस्था के विरोध विपक्ष ने विधानसभा में जमकर प्रदर्शन किया. भाजपा के विधायक सदन के बाहर हाथों में तख्तियां लेकर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं.

    बताते चलें कि बंद को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता सुबह से ही सड़कों पर उतर आए हैं. राजधानी के अलग-अलग इलाकों में कार्यकर्ताओं ने विभिन्न चौराहों पर टायर जलाकर सड़कें जाम कर दी हैं.

    केंद्रीय मंत्री संजय सेठ धरने पर बैठे

    इधर केंद्रीय मंत्री सह सांसद संजय सेठ पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ रांची में बिगड़ती कानून व्यवस्था और भाजपा नेता अनिल टाइगर की हत्या के विरोध में पिस्का मोड़ पर धरने पर बैठ गए हैं. इसी बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रतुल शाहदेव, सामाजिक नेता भैरो सिंह, कामेश्वर सिंह सहित कई नेता पुलिस हिरासत में लिए गए है. वहीं प्रतुल शाहदेव ने कहा कि आज सुबह पुलिस ने बिना कोई कारण उनके घर से हिरासत में ले लिया है. भाई अनिल टाइगर की हत्या के खिलाफ आज शांतिपूर्ण रांची बंद का आह्वान है. आज रांची बंद रहेगा. पुलिसिया दमन से भी हमारा विश्वास नहीं टूटेगा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news