एयर एंबुलेंस क्रैश की जांच के लिए दिल्ली से आएगी विशेषज्ञ टीम, विमान के ब्लैक बॉक्स, फ्लाइट डेटा की होगी जांच

    एयर एंबुलेंस क्रैश की जांच के लिए दिल्ली से आएगी विशेषज्ञ टीम, विमान के ब्लैक बॉक्स, फ्लाइट डेटा की होगी जांच

    चतरा (CHATRA): चतरा के सिमरिया क्षेत्र में हुए दर्दनाक एयर एंबुलेंस हादसे की जांच अब तेज कर दी गई है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटना की तकनीकी पड़ताल के लिए दिल्ली से विशेषज्ञों की टीम बुलाई जा रही है. यह टीम विमान के ब्लैक बॉक्स, फ्लाइट डेटा और अन्य अहम तकनीकी पहलुओं की गहन जांच करेगी, ताकि हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके.

    घटना के बाद स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी चतरा सदर अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर स्पष्ट किया कि मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच कराई जाएगी. मंत्री ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला विमानन सुरक्षा मानकों और ऑपरेशन प्रक्रियाओं से जुड़ा प्रतीत होता है, इसलिए हर पहलू की बारीकी से जांच जरूरी है.

    इस हादसे में सात लोगों की जान चली गई, जिससे पूरे राज्य में शोक का माहौल है. मृतकों में पायलट, सह-पायलट, डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ, मरीज और उनके परिजन शामिल थे. विमान रांची से दिल्ली के लिए रवाना हुआ था, लेकिन रास्ते में चतरा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

    विशेषज्ञ टीम विमान की एयरवर्थिनेस, मेंटेनेंस रिकॉर्ड, मौसम की स्थिति और एटीसी से संपर्क के विवरण की जांच करेगी. रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि हादसा तकनीकी खराबी, मौसम या किसी अन्य कारण से हुआ.

    राज्य सरकार ने पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया है. वहीं इस घटना ने एक बार फिर चार्टर और एयर एंबुलेंस सेवाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news