दिवाली से पहले महंगाई की मार : AMUL दूध दो रुपया हुआ महंगा, जानिए नया रेट

    दिवाली से पहले महंगाई की मार : AMUL दूध दो रुपया हुआ महंगा, जानिए नया रेट

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): दिवाली से पहले आम लोगों को एक और झटका लगा है. दरअसल, अमूल ने शनिवार को दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है. इस बढ़ोतरी के बाद अमूल की फूल क्रीम दूध की कीमत 61 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 63 रुपये प्रति लीटर हो गई है. आपको बता दें कि इससे पहले 17 अगस्त को भी अमूल ने दूध के दामों में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी.

    अमूल ने अचानक बढ़ाया दाम 
    कंपनी ने दूध के दामों में अचानक बढ़ोतरी की है. ग्राहकों को आज यानी शनिवार से ही बढ़ी हुई कीमतों पर मिलना शुरू हो गया है. इससे पहले भी अमूल ने अगस्त के महीने में दूध की कीमतों में इजाफा किया था. उस दौरान अमूल ने बढ़ती लागत का हवाला दिया था. अमूल डेयरी के मैनेजिंग डायरेक्टर आरएस सोढ़ी के अनुसार देश के कुछ हिस्सों में अमूल गोल्ड और भैंस के दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है. इस इजाफे की वजह फैट की कीमतों में हुई बढ़ोतरी होना है. हालांकि ये बढ़ोतरी गुजरात में नहीं हुई है.

    जानिए सभी दूधों का नया रेट
    दरअसल, गाय का दूध 2 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ है. वहीं, सुधा गोल्ड 3 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ है. सुधा गोल्ड दूध का एक लीटर पैकेट अब 56 की जगह 59 रुपए में मिलेगा. सुधा गोल्ड के आधा लीटर का पैकेट अब 28 की जगह 30 रुपए में मिलेगा. सुधा शक्ति की बात करें तो वह 2 रुपए लीटर महंगा होगा. इसके लिए कंपनियों की ओर से प्रेस रिलीज भी जारी किया गया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news