टीएनपी डेस्क(TNP DESK): दुनिया के कई देशों के बीच इन दिनों युद्ध चल रहा है जिसकी वजह से भारत पर इसका असर दिख रहा है जहां तेल और एलपीजी गैस सिलेंडर की सप्लाई बंद होने की वजह से देश में लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर अब इसका असर दिखना शुरू हो गया है. एक तरफ जहां लोग सिलेंडर के लिए यहां वहां भटक रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ पेट्रोल डीजल के दाम भी आसमान छू रहे है. वही बात अगर एलपीजी सिलेंडर की जाए तो सरकार की ओर से इसके नियमित रूप से आपूर्ति करने की बात कहीं जा रही है लेकिन धरातल पर देखा जाएं तो तस्वीर कुछ अलग ही है.
LPG सिलेंडर की मारामारी चल रही है
वैसे तो सरकार और प्रशासन की ओर से दावा किया जा रहा है कि देश में एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति भी नियमबद्ध है, लेकिन फिर भी सिलेंडर के लिए लंबे समय तक लोगों को लंबी-लंबी लाइन में लगने की जरूरत पड़ रही है. जिससे लोग परेशान है. वहीं सिलेंडर की माथा पच्ची के बीच लोग अब यह भी नहीं देख रहे है कि सिलेंडर एक्सपायर है या नहीं है. अगर आप भी ऐसी लापरवाही कर रहे है तो यह लापरवाही आपकी जिंदगी पर भारी पड़ सकती है.
अपनी सुरक्षा से ना करें मजाक
एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत चल रही है, इस बीच लोग अपनी सुरक्षा को भी ताक पर रख रहे है.ऐसे में लोग बस गैस सिलेंडर खरीदने की सोच रहे है, वह सुरक्षित है या नहीं इसकी जांच नहीं कर रहे है. यहां लापरवाही कई बड़े खतरों को न्यौता देगी क्योंकि हर एलपीजी सिलेंडर की एक्सपायरी डेट होती है इसके बाद अगर आप इसे इस्तेमाल करते है तो खतरों से खाली नहीं है.यदि आप एक्सपायरी एलपीजी गैस सिलेंडर इस्तेमाल करते है तो यह काफी ज्यादा जोखिम भरा हो जाता है, लेकिन इसे चेक करने की सही प्रक्रिया लोगों को पता ही नहीं है.अगर आप भी ऐसे लोगों में शामिल है तो यह खबर आपके लिए है.
ऐसे करें चेक, वरना हो सकता है ब्लास्ट
यदि आप भी एलपीजी गैस सिलेंडर की एक्सपायरी डेट चेक करना नहीं जानते है तो चलिए आपको बताते है कि आप इसकी डेट कैसे चेक कर सकते है और यह पता कर सकते है कि कहीं एक्सपायरी तो नहीं है.आपको बता दें कि एलपीजी गैस सिलेंडर की एक्सपायरी डेट जानने के लिए आपको कहीं भी सर्च करना की जरूरत बिल्कुल नहीं है ये आपके गैस सिलेंडर के ऊपर ही लिखा हुआ मिल जाता है.दरअसल सिलेंडर के ऊपर बने मेटल रिंग ऊपरी हिस्से पर ही लिखा होता है. सिलेंडर पर ए, बी, सी, डी के साथ एक नंबर लिखा होता है जैसे ए 24 बी25 सी 26.यह नंबर एक्सपायरी डेट से जुड़ा हुआ कोड होता है इसमें जो एबीसीडी होता है वह साल के चार क्वार्टर 4 महीने के हिसाब को दिखाता है जो नंबर होता है वह साल को दिखाता है.
ये है चेक करने का सही तरीका
यदि आपके सिलेंडर पर सी 25 लिखा है तो इसका मतलब यह है कि यह सिलेंडर सितंबर 2025 तक सुरक्षित था, इसकी दोबारा टेस्टिंग की जरूरत होगी.आपको बता दे कई बार सिलेंडर एक्सपायर नहीं होता है लेकिन उसकी हालत इतनी ज्यादा खराब हो जाती है वह डैमेज हो जाता है जिससे इस्तेमाल के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है.वहीं कई बार ऐसा होता है कि सिलेंडर पर एक्सपायरी कोड लिखा भी नहीं दिखता है, जिसकी वजह से यह समझ में नहीं आता है कि उसकी एक्सपायरी डेट क्या है इसके लिए आप अपनी एजेंसी में संपर्क कर सकते है.
क्यों नहीं यूज करना चाहिए एक्सपायरी सिलेंडर
आपको बता दें कि सिलेंडर की एक्सपायरी डेट चेक करना जरूरी है क्योंकि यह आपके जान पर खतरा साबित हो सकता है क्योंकि एलपीजी सिलेंडर लोहे का बना होता है और लंबे समय तक इस्तेमाल किया जाता है जिसकी इसकी मजबुती में भी कमी होती है. इसलिए इसे समय-समय पर जांचना भी जरूरी होता है. अगर सिलेंडर एक्सपायरी के बाद भी यूज होता है, तो गैस लीकेज का खतरा काफी ज्यादा है.कई मामले में पुराने और कमजोर से ज्यादा दबाव सहन नहीं कर पाते है जिसकी वजह से विस्फोट होने का भी खतरा रहता है.
तुरंत एंजेसी से करें संपर्क
यदि आपने अपने घर में एक्सपायरी सिलेंडर इस्तेमाल में लगाया है तो टूरंट यूज इस्तेमाल करना बंद करें और घर में ज्यादा देर तक रखना भैया खतरे से खाली नहीं होता है वही इसके खराब आप सूरत गैस एजेंसी या डीलर से संपर्क करें, वह आपको नया और सुरक्षित सिलेंडर लेकर देंगे, कभी भी एक्सपायरी सिलेंडर को खुद से ठीक करने का इस्तेमाल करने की कोशिश बिल्कुल नहीं करनी चाहिए.
Thenewspost - Jharkhand
4+


