प्रकृति का अद्भुत नजारा : झील में तैरता है आईलैंड, लोगों की कल्पना से परे है नजारा 

    प्रकृति का अद्भुत नजारा : झील में तैरता है आईलैंड, लोगों की कल्पना से परे है नजारा

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK): प्राकृतिक में ऐसे कई अद्भुत चीजें हैं जिनके बारे में काफी कम लोग जानते हैं. इसकी खूबसूरती काफी अनमोल है.  पृथ्वी पर ऐसी अनोखी चीजें है जो कल्पना के परे है. जितना हम सोच भी नहीं पाते उससे कई गुना ज्यादा इसकी खासियत हमें देखने को मिलती है. आज हम आपको एक ऐसे ही खास और अनोखी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जो भारत के मणिपुर में स्थित है.

    फ्लोटिंग झील के नाम से मशहूर 

    इस झील को फ्लोटिंग झील के नाम से जाना जाता है. यह झील 240 किलोमीटर की चौड़ाई में फैला हुआ है. झील की खासियत यह है कि इसमें आईलैंड तैरते हुए नजर आते है. दुनिया भर में यह फ्लोटिंग झील काफी मशहूर है. जिसने भी झील के बारे में जाना और इसे देखा वो हर कोई दंग रह गया. लोगों का यही सवाल रहता है कि आखिरकार इस झील पर कोई आइलैंड कैसे टीक सकता है. और बिना किसी मजबूत बेस के यह संभव कैसे हैं.

    एक्सपर्ट्स का व्यू 

    इस झील को लेकर एक्सपर्ट्स का कहना है कि इसमें नजर आने वाले तैरते आइलैंड असल में कोई आइलैंड नहीं है कार्बनिक पदार्थ का विघटन और ये मिट्टी से बने होते हैं. पानी में जितनी भी छोटी-छोटी चीज तैसी है वह एक साथ मिलकर एक कॉमेडी का रूप ले लेती है जो बिल्कुल आइलैंड जैसा दिखता है.



    Related News