अजब गजब! युवक के काटने से हुई सांप की मौत, युवक सुरक्षित, पढ़ें सांपों से जुड़ा ये हैरान करनेवाला टोटका

    Nawada, Bihar
    अजब गजब! युवक के काटने से हुई सांप की मौत,  युवक सुरक्षित, पढ़ें सांपों से जुड़ा ये हैरान करनेवाला टोटका

    नवादा(NAWADA): बरसात के दिनों में सांप बिच्छू जैसे जहरीले कीड़े मकौडों का खतरा बढ़ जाता है. कई बार इनके काटने से लोगों की मौत तक हो जाती है. लेकिन बिहार के नवादा जिले से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है.जहां एक युवक ने सांप को काट लिया, जिससे सांप की मौत हो गई.आप सभी ने अक्सर सुना होगा कि सांप काटने से युवक या अधेड़ की मौत हो गई है,लेकिन रजौली थाना क्षेत्र से ये अनोखा मामला सामने आया है. जहां  सांप को काटने से नहीं युवक के द्वारा सांप को काट लेने से सांप की मौत हो गई है. 

    सांप के काटने से गुस्साये युवक ने सांप को ही काट लिया 

    बताया जाता है कि रजौली थाना क्षेत्र के जंगली इलाको में रेलवे लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है.इसी दौरान मंगलवार की देर रात को सभी मजदूर अपने बेस कैंप में सो रहे थे. इसी दौरान जहरीले सांप ने एक युवक को काट लिया. जिसके बाद गुस्साये युवक ने सांप को पकड़ लिया और तीन बार सांप को काट लिया जिससे सांप की मौत हो गई. 

    युवक झारखंड के लातेहार जिला का निवासी है

    जैसे ही मामले की जानकारी रेलवे के अधिकारियों को हुई तो तुरंत उक्त युवक को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया. जहां युवक पूरी तरह से सुरक्षित है. युवक की पहचान झारखंड राज्य के लातेहार जिले के पाण्डुका निवासी संतोष लोहार के रुप मे की गई है.जब संतोष से इस घटना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मेरा गांव मे एक टोटका है कि यदि सांप एक बार काटे तो आप उसे दो बार काट लीजिए इससे आपको सांप का विष नही लगेगा. 

    पढ़ें ग्रामीणों ने क्या कहा

    वहीं जब इस अजीबो गरीब घटना की जानकारी मिली तो अस्पताल में भीड़ उमड़ पड़ा हालांकि ग्रामीणों का यह भी कहना था कि सांप विषधर नहीं होगा,यदि सांप विषधर होता तो युवक की जान भी जा सकती थी. अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती संतोष लोहार का इलाज कर रहे चिकित्सक सतीश चंद्र ने बताया कि सांप काटने की शिकायत थी जिसके बाद इलाज किया गया है युवक खतरे से बाहर है. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news