नालंदा: बच्चा चोरी का आरोप लगाकर भीड़ ने युवक की जमकर की धुनाई ,पुलिस ने बचाई जान

    नालंदा: बच्चा चोरी का आरोप लगाकर भीड़ ने युवक की जमकर की धुनाई ,पुलिस ने बचाई जान

    नालंदा(NALANDA): नालंदा के बिहार थाना क्षेत्र अम्बेर मोहल्ला में बच्चा चोरी के आरोप लगाकर एक युवक को जमकर पिटाई की गई. दर्जनों लोग युवक पर लात-घूंसा बरसाता रहा . घटना की सूचना पाकर 112 की आपात सेवा वाहन के कर्मी मौके पर पहुंचे और  पुलिस कर्मी ने भीड़ का विरोध झेलते हुए युवक को अपना अभिरक्षा में ले लिया. अगर  आपात कर्मियों के पहुंचने में थोड़ी भी देरी होती तो युवक मॉब लिचिंग का शिकार हो सकता था.

    पिटाई से जख्मी हुए अजीत यादव को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. बच्चे की नानी प्रमिला देवी ने बताया कि उसका पति प्रमोद कुमार पेंटिंग का काम करते हैं. बुधवार की सुबह अजीत उनके पति से मिलने आया था पति घर में नहीं थे. इसके बाद वह चला गया. उसी दौरान घर के समीप खेल रहा उनका 5 वर्षीय नाती कल्लू लापता हो गया. स्थानीय लोगों से पता चला कि बच्चा अजीत के साथ जाते दिखा है. शाम में युवक प्रमोद से मिलने दोबारा आया तो  मोहल्ले वासियों ने बच्चा चोर का शोर मचाकर उसकी पिटाई कर दी. जख्मी युवक ने बताया कि बच्चा को इसके नाना के पास पहुंचाने  जा रहा था. एतबारी बाजार में वह बच्चे को छोड़कर अपने काम पर चला गया. उसने बच्चे को अगवा नहीं किया था. बच्चा को छोड़े जाने के बाद बच्चा रास्ता भटक गया था. जिसे पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर लिया है.
    वहीं, सदर डीएसपी डॉ. मो. शिब्ली नोमानी ने बताया कि बच्चा चोरी के संदेह में युवक की पिटाई की गई. बच्चे की चोरी नहीं हुई थी उसकी तलाश कर ली गई है. नागरिकों को कानून को हाथ में लेने से परहेज करना चाहिए. पुलिस मारपीट करने वालों की पहचान कर कार्रवाई करेगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news