आलिया-रणबीर पहुंचे हॉस्पितल, कपूर खानदान में जल्द गुंजेगी बच्चे की किलकारियां

    आलिया-रणबीर पहुंचे हॉस्पितल, कपूर खानदान में जल्द गुंजेगी बच्चे की किलकारियां

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): बॉलीवुड के सबसे चहेते कपल्स में से एक अलिया और रणबीर कपूर जल्द ही मां-बाप बनने वाले हैं. दोनों कपल्स हॉस्पिटल पहुंच चुके हैं. कपूर खानदान में खुशियां मनाई जा रही है. क्योंकि घर में जल्द ही बच्चे की किलकारियां गूंजने वाली है. अब बस सभी को नन्हे मेहमान के आने का इंतजार है.  

    आलिया-रणबीर बनने वाले हैं मां-पापा

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आलिया भट्ट की डिलीवरी नवंबर में एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में होनी है. और ऐसे में उनका आज सुबह एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में जाता देखकर फैंस सुपर एक्साइटेड हो गए हैं. अब पूरे कपूर परिवार को नन्हे मेहमान का बेसब्री से इंतजार है.

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डिलीवरी के लिए ही आलिया और रणबीर हॉस्पितल पहुंचे हैं. सोशल मीडिया में दोनों की हॉस्पितल पहुंचने वाला खूब वायरल हो रहा है. हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि उनका डिलीवरी कब होगा. लेकिन आलिया और रणबी के फैंस नन्हे मेहमान के बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

    रणबीर-आलिया ने इसी साल अप्रैल में की थी शादी
    बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने इसी साल अप्रैल में एक दूसरे संग शादी रचाई थी. शादी में केवल दोनों के परिवार और कुछ करीबी दोस्त ही मौजूद थें. लेकिन आलिया और रणबीर की शादी किसी ड्रीम वेडिंग से कम नहीं थी. और अब दोनों मां-पापा बनने वाले हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news