क्योंझर (ओडिसा): ओडिसा के क्योंझर जिले से एक ऐसी घटना सामने आई जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया. यह घटना सिर्फ पैसों के लिए नहीं थी, यह घटना तंगी की थी, भुखमरी की थी जिसने एक भाई को मजबूर कर दिया. दरअसल 52 वर्षीय जीतू मुंडा नामक शख्स अपनी मृत बहन के बैंक खाते से पैसे निकालने के लिए बैंक गया था. बैंक कर्मी ने उससे बहन का डेथ सर्टिफिकेट लाने को कहा. जीतू मुंडा के पास डेथ सर्टिफिकेट ना होने के कारण उसने अपनी बहन की दफन किए शव को निकालकर कंकाल कंधे पर लादकर बैंक पहुँच गया.
इस मार्मिक घटना के बाद विडिओ सोशल मीडिया पर तेजी से वाइरल होने लगा. सोशल मीडिया पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी लेकिन मदद नहीं की लेकिन शिक्षा जगत के जाने माने टीचर और फिज़िक्स वाला (PHYSICS WALLAH) के संस्थापक अलख पांडे ने बड़ी घोषणा की है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम ओर एक विडिओ शेयर करते हुए जीतू मुंडा को 10 लाख रुपए की आर्थिक मदद का ऐलान कर किया है. इसके साथ ही उन्होंने सिस्टम पर कई सारे सवाल भी खड़े किए.
बता दें, ओडिसा ग्रामीण बैंक के पाटना ब्लॉक स्थित मल्लीपोशी शाखा में सोमवार दोपहर जीतू मुंडा अपनी मृत बहन के बैंक खाते से 19,300 रुपए निकालने पहुंचा जो 2 महीने पहले मृत्यु हो चुकी थी. जीतू पिछले कई दिनों से बैंक के चक्कर काट रहा था लेकिन बैंक अधिकारी उन्हें हर बार यही कहकर टाल देते की जाओं पहले बहन का डेथ सर्टिफिकेट लेकर आओ तभी पैसे निकलेंगे. निराश होकर जीतू मुंडा 3 किलोमीटर पैदल चलकर गाँव के शमशान घाट पहुंचा. उसने अपनी बहन के अवशेषों को जमीन से बाहर निकाला, कंकाल को निकालकर बोरी में भरा और कंधे पर लादकर बैंक पहुँच गया.

