Ahmedabad Plane Crash UPDATE: एअर इंडिया ने जारी किया हॉटलाइन नंबर, विमान में 169 भारतीय यात्री थे सवार

    Ahmedabad Plane Crash UPDATE: एअर इंडिया ने जारी किया हॉटलाइन नंबर, विमान में 169 भारतीय यात्री थे सवार

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : अहमदाबाद में क्रैश हुए एअर इंडिया ने हादसे पर जानकारी के लिए हॉटलाइन नंबर 1800 5691 444 जारी किया है. बताया जा रहा कि इस विमान में 169 भारतीय यात्री सवार थे. जबकि इस विमान में 53 ब्रिटिश यात्री सवार थे. हादसे के बाद गृह मंत्री अमित शाह अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए है. विमान हादसे को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री, गृह मंत्री और पुलिस कमिश्नर से बात की है. उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से सहायता दिलाने का आश्वासन भी दिया है. 

    बताते चलें कि गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को बड़ा विमान हादसा हो गया. एयर इंडिया का एक विमान टेकऑफ के दौरान क्रैश हो गया. बताया जा रहा है कि फ्लाइट का पिछला हिस्सा पेड़ से टकरा गया. विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था. विमान में 242 यात्री सवार थे. इस विमान में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी सवार थे. वह सीट नंबर 2डी पर थे.

    विमान हादसे पर DGCA का बयान है कि एयर इंडिया का B787 विमान VT-ANB अहमदाबाद से उड़ान संख्या AI-171 के लिए उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद क्रैश हो गया. विमान में 2 पायलट और 10 केबिन क्रू समेत 242 लोग सवार थे. विमान की कमान कैप्टन सुमित सभरवाल संभाल रहे थे और उनके साथ फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर थे.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news