अहमदाबाद विमान हादसा BIG UPDATE : सीट नंबर 2D पर सवार थे गुजरात के पूर्व CM विजय रुपाणी, देखिए हादसे का वीडियो

    अहमदाबाद विमान हादसा BIG  UPDATE : सीट नंबर 2D पर सवार थे गुजरात के पूर्व CM विजय रुपाणी, देखिए हादसे का वीडियो

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : एअर इंडिया का अहमदाबाद में क्रैश हुए विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी सवार थे. विमान हादसे के बाद इस फ्लाइट में सवार यात्रियों की सूची भी सामने आई है. यात्रियों की सूची में पूर्व सीएम विजय रूपाणी का नाम भी है. विजय रूपाणी लंदन जा रहे थे. यात्रियों की सूची में विजय रूपाणी का नाम 12वें नंबर पर दर्ज है और उनकी सीट संख्या 2डी है.

    जानकारी के मुताबिक, इस विमान ने दोपहर 1:38 बजे अहमदाबाद के सरदार पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी और 1:40 बजे विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. यह विमान हवाई अड्डे की सीमा भी पार नहीं कर पाया और ऊपर जाते-जाते अचानक नीचे बैठ गया और फिर मौके से धुएं का गुबार उठा.

    गृह मंत्री अमित शाह ने हादसे को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से फोन पर बात की है. राहत और बचाव के लिए सात से आठ दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं. राष्ट्रीय आपदा बचाव बल (एनडीआरएफ) की टीमें भी मौके पर भेजी गई हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news