मौत को छू कर टक से वापस..ट्रेन से फिसल कर पटरी पर गिर गया युवक और ऊपर से गुजर गई ट्रेन फिर जो हुआ देखिए 

    बख्तियारपुर(BAKHTIYARPUR):कहा जाता है जिसको बचाने वाले खुद भगवान हो उसका कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता है.यदि आपकी मौत नहीं लिखी है तो आप शेर के मुंह से भी जिंदा बचकर वापस सही सलामत आ सकते है.समय-समय पर इसके कई उदाहरण हमें देखने को मिलते है.जिसे देखकर लोगों को अपनी आंखों पर भी विश्वास नहीं होता है कि ऐसा कैसे हो सकता है. एक ऐसा ही मामला बिहार के बख्तियारपुर से सामने आया है जिसने सभी को चौंका दिया है.

    दिल दहला देने वाला है वीडियो

    दरअसल एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे ट्रेन अपनी रफ़्तार से चल रही है वही स्टेशन के पास बहुत सारे लोग खड़े है और बातें कर रहे है तभी एक ऐसा नजारा सामने आता है जो दिल दहला देने वाला है.वीडियो में आप देखेंगे ट्रेन की पटरी के नीचे एक युवक गिरा हुआ है और ऊपर से ट्रेन चल रही है.लोग अपने दिल की धड़कन थाम कर खड़े है कि कहीं उसको कुछ हो ना जाए तभी ट्रेन जब गुजर जाती है तो वह युवक सही सलामत उठाकर स्टेशन के ऊपर आता है तब जाकर लोग राहत की सांस लेते है क्योंकि ट्रेन की पटरी के नीचे से बचकर वापस आना कोई मजाक नहीं है.
     
    पढ़े कहां का है पूरा मामला 

    पूरा मामला बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन का है.जहां चलती ट्रेन के नीचे आने के बावजूद एक युवक की जान बच गई.बताया जा रहा है कि युवक ट्रेन पर चढ़ने के दौरान फिसलकर नीचे चला गया.घटना के बाद RPF और GRP की टीम मौके पर पहुंची और युवक को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया.प्राथमिक उपचार के बाद युवक को पीएमसीएच रेफर किया गया है.
    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह किसी चमत्कार से कम नहीं है.



    Related News