तीन सालों बाद शरद यादव पहुंचे बिहार, महागठबंधन को देंगे धार!   

    तीन सालों बाद शरद यादव पहुंचे बिहार, महागठबंधन को देंगे धार!

    पटना(PATNA): पूर्व राज्यसभा सांसद शरद यादव तीन साल बाद बिहार दौरे पर आए हैं. पटना पहुंचते ही उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के खास बुलाने पर वह बिहार दौरे पर पहुंचे हैं और राजनीतिक विशेषज्ञों का यह मानना है कि इस दौरान उनकी मुलाकात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से होगी. माना, जा रहा है कि 2024 चुनाव में नीतीश कुमार के समर्थन में शरद यादव महागठबंधन को धार दे सकते हैं और आगे की रणनीति बना सकते हैं. इसके साथ ही वह राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से भी मिल सकते हैं. समाजवादी नेता शरद यादव जदयू के कई नेता और कार्यकर्ताओं से भी मिल सकते हैं.

    दिल्ली दौरे पर नीतीश कुमार ने की थी मुलाकात

    बता दें कि पिछले दिनों जब नीतीश कुमार दिल्ली दौरे पर गए थे तब उन्होंने शरद यादव से भी मुलाकात की थी. इस मुलाकात के बाद शरद यादव ने कहा था कि विपक्ष के नेताओं को साथ लाना मुश्किल हैं, लेकिन कोशिश जारी है. शरद यादव ने इसके साथ ही राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘भारत जोड़ों यात्रा’ का भी समर्थन किया था और केंद्र सरकार को जमकर कोसा था.



    Related News