आदर्श सिंह बने झारखंड प्रदेश राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, पार्टी प्रवक्ता सूर्या सोनल सिंह ने दी बधाई

    आदर्श सिंह बने झारखंड प्रदेश राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, पार्टी प्रवक्ता सूर्या सोनल सिंह ने दी बधाई

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): नई दिल्ली स्थित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (Nationalist Congress Party) के राष्ट्रीय कार्यालय में राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस (Nationalist Youth Congress) के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज शर्मा ने पत्र जारी कर आदर्श सिंह को झारखंड प्रदेश राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष (State President of Jharkhand State Nationalist Youth Congress) बनाया गया. राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज शर्मा ने कहा कि आदर्श सिंह के नेतृत्व में झारखंड में पार्टी की स्थिति और मजबूत होगी और राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस युवाओं के सशक्तिकरण के लिए नए कीर्तिमान स्थापित करेगा.

    इस अवसर पर मौजूद एनसीपी के युवा नेता सह पार्टी प्रवक्ता सूर्या सोनल सिंह ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आदर्श सिंह को बधाई दिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार और झारखंड प्रदेश अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में एक बेहतर समाज और देश बनाने और हर अन्याय और नाइंसाफी के खिलाफ लड़ाई लड़ी जाएगी.

    जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ पूरा करेंगे : आदर्श

    आदर्श कुमार सिंह ने कहा कि पार्टी द्वारा जो जिम्मेदारी दी गई है, इस पद पर रहते हुए वे पूरी ईमानदारी के साथ पार्टी और राष्ट्र के सशक्तिकरण के लिए और पार्टी के उद्देश्य को पूरा करने के लिए पूर्ण प्रयास के साथ काम करेंगे. आदर्श सिंह को झारखंड प्रदेश राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह, राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह झारखंड प्रभारी मुरली मनोहर पांडे, पार्टी के वरिष्ठ नेता विनय कुमार सिंह उर्फ बीनू सिंह, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षा कुंदन कुमारी, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मनान खान, प्रदेश सचिव उमेश गोस्वामी, ललन सिंह, मो. राघिब, रौनक सिंह, प्रेम सागर, ओमामा, सेबटेन, आजिम, असद, धीरेंद्र कुमार, मयंक सिंह सहित अन्य ने बधाई दी है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news