एकतरफा प्यार में युवक ने श्मशान से बटोरा जलते शव का सर, फिर किया कुछ ऐसा जिसे जान कांप जाएगी आपकी रूह

    एकतरफा प्यार में युवक ने श्मशान से बटोरा जलते शव का सर, फिर किया कुछ ऐसा जिसे जान कांप जाएगी आपकी रूह

    टीनपी डेस्क (TNPDESK): आपने प्यार में हद पार करने की कई कहानियाँ और किस्से सुने होंगे. प्रेम में लोग एक साथ जीने मरने की कसमें खाते हैं और सारी हदें पार करने को भी तैयार रहते हैं. वहीं कुछ लोगों की दीवानियत भी ऐसी होती है की वह अपने प्यार के लिए कुछ भी कर गुज़रने को भी उतारू हो जाते हैं. पर आज जो खबर हम आपको बताने जा रहे हैं, इस किस्से में सनकी प्रेमी ने दीवानियत में ऐसी हद पार की, जिसकी कल्पना करना भी मुश्किल है. दरअसल एक युवक ने एक लड़की के एकतरफा प्यार में चिता में जलते शव से सर निकाल कर वशीकरण कराने कि सोची. 

    क्या है पूरा मामला 

    मामला हापुड़ के देहात थाना क्षेत्र से जुड़ा है जहां पुलिस ने श्मशान घाट में जलती चिता के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों में खुद को तांत्रिक बताने वाला अवधेश शर्मा, अमन त्यागी और उसका साथी अयान शामिल हैं. यह पूरी घटना लोधीपुर श्मशान घाट की है, जहां एक छात्र के अंतिम संस्कार के कुछ देर बाद ही आरोपी पहुंचे और चिता से राख व हड्डियों के अवशेष इकट्ठा कर ले गए. पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों को दबोच लिया.

    पुलिस पूछताछ में जो खुलासा हुआ, उसने इस मामले को और भी चौंकाने वाला बना दिया. दरअसल आरोपी अमन त्यागी एक युवती से एकतरफा प्यार करता था और किसी भी कीमत पर उसे अपने वश में करना चाहता था. इसी जुनून में वह तांत्रिक अवधेश शर्मा के संपर्क में आया. तांत्रिक ने अमन को भरोसा दिलाया कि अगर वह श्मशान से जलती चिता के अवशेष लेकर आएगा, तो विशेष तांत्रिक क्रिया के जरिए लड़की और उसके परिवार को उसके प्रभाव में लाया जा सकता है. अंधविश्वास में डूबे अमन ने अपने दोस्त अयान के साथ मिलकर इस खौफनाक योजना को अंजाम दिया.

    जांच के दौरान पुलिस ने तांत्रिक अवधेश शर्मा के ठिकाने पर छापा मारा, जहां से कई चौंकाने वाली चीजें बरामद हुईं. पुलिस को वहां लगभग 50 महिलाओं और पुरुषों की तस्वीरें मिलीं, जिन पर कथित तौर पर तांत्रिक क्रियाएं की जा रही थीं. इसके अलावा कई संदिग्ध सामग्री भी बरामद हुई है. अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह ने अब तक कितने लोगों को अपने जाल में फंसाया और ठगी या अंधविश्वास के जरिए उनका शोषण किया.

    जिस चिता से अवशेष उठाए गए, वह 16 वर्षीय छात्र शुभांशु की थी, जिसकी लंबी बीमारी के बाद मौत हो गई थी. परिवार ने रविवार को उसका अंतिम संस्कार किया था. पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर फैल रही ‘खोपड़ी ले जाने’ की बात गलत है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी केवल राख और कुछ हड्डियों के टुकड़े ही ले जा पाए थे. फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि तांत्रिक के संपर्क में और कौन-कौन लोग थे. तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है, जबकि इलाके में इस घटना को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है.



    Related News