दरभंगा एयरपोर्ट से मैगजीन और कारतूस के साथ एक युवक गिरफ्तार, कई फर्जी आईकार्ड भी बरामद

    दरभंगा एयरपोर्ट से मैगजीन और कारतूस के साथ एक युवक गिरफ्तार, कई फर्जी आईकार्ड भी बरामद

    दरभंगा(DARBHANGA): दरभंगा एयरपोर्ट पर मैगजीन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. उसके बैग से एक मैगजीन बरामद की गयी. मैगजीन में तीन जिंदा कारतूस थे. जो 9 एमएम का है. गिरफ्तार यात्री की पहचान मो.कलामुद्दीन के रूप में की गई है. मो.कलामुद्दीन मोतिहारी जिले के ढाका थाना क्षेत्र के ढाका का रहनेवाला है. शनिवार को मुम्बई जाने के लिए मोतिहारी से दरभंगा आया था. स्कैनिंग के दौरान हवाई अड्डे पर बैग के अंदर गोली दिखा. जिसके बाद हवाई अड्डा के सुरक्षा गार्ड ने उसे पकड़कर एयरपोर्ट अथॉरिटी के हवाले कर दिया. एयरपोर्ट अथॉरिटी ने पूछताछ के बाद उसे सदर थाना को सौंप दिया. जहां उससे पूछताछ जारी है.

    कई तरह के फर्जी कार्ड हुए बरामद

    वहीं, SDPO सदर अमित कुमार बताया कि मो. कलामुद्दीन के पास से एक मैगजीन और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं. इसके साथ ही इसके पास से कई तरह के फर्जी आई कार्ड, पैन कार्ड सहित अन्य कागजात बरामद हुआ है, जिसकी सत्यापन की जा रही है. कलामुद्दीन अपने को पत्रकार भी बता रहा है. उसके पास से प्रेस और मानवाधिकार के कार्ड मिले हैं. जिसकी तहकीकात की जा रही है. पूछताछ के दौरान तरह-तरह की बातें बता रहा है. हमलोग मामले की पड़ताल कर रहे हैं. जब उनसे सवाल किया गया कि संदिग्ध युवक कहां जा रहे थे? क्या करने का इरादा था, इनके तार किससे जुड़े हुए हैं तो इन सब बातों पर एसडीपीओ ने कहा कि अभी इस सबके बारे में कुछ भी बताना जल्दबाज़ी होगा लेकिन मामला गंभीर लग रहा है. बहरहाल, संदिग्ध से पूछताछ जारी है. पूरी पूछताछ के बाद ही पता चल सकेगा कि आखिर, बरामद ड्राईवरी लाइसेंस और पैन कार्ड में कौन सही है, मैगजीन और जिंदा कारतूस साथ ले जाकर क्या करनेवाले थे?



    Related News