ठंड में नहाने का अनोखा उपाय! लड़के का देसी इनोवेशन देख लोग हुए दंग, देखिए Video 

    ठंड में नहाने का अनोखा उपाय! लड़के का देसी इनोवेशन देख लोग हुए दंग, देखिए Video 

    TNP DESK- सर्दी बढ़ते ही गीजर और हीटर की डिमांड आसमान छूने लगती है। लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर एक लड़के का देसी जुगाड़ वायरल हो गया है, जिसे देखकर लोग हंस भी रहे हैं और दंग भी हैं. 

    उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के बीच एक युवक ने नहाने के लिए ऐसा अनोखा तरीका खोज निकाला कि वीडियो देखते ही इंटरनेट पर हलचल मच गई. लड़के ने घर में पड़े एक पुराने कनस्तर को ही 'गीजर' बना दिया.

    वायरल वीडियो में दिखता है कि युवक कनस्तर के नीचे लकड़ियाँ जलाता है और ऊपर छोटी सी पाइप फिट कर देता है. वीडियो के सामने आते ही कॉमेंट सेक्शन मीम्स और हंसी-ठिठोली से भर गया। किसी ने लिखा यह गीजर नहीं, देसी बॉयलर है! तो किसी ने कहा इनोवेशन लेवल भारतीय!

    सोशल मीडिया पर रिएक्शन

    कई यूज़र्स ने इस जुगाड़ की तारीफ करते हुए इसे किफायती समाधान बताया.वहीं कुछ लोगों ने सुरक्षा को लेकर चिंता जताई और सलाह दी कि ऐसे प्रयोग खतरनाक भी हो सकते हैं. कुछ मीम पेजेज ने इसे सर्दी का ‘जुगाड़ू स्टार्टअप आइडिया’ तक घोषित कर दिया. वहीं भारतीय जुगाड़ की रचनात्मकता एक बार फिर पूरी दुनिया को चौंका गई है. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news