बेटे की आस में टकटकी लगाए बैठी है मां, 3 फ़रवरी से लापता प्रिंस कुमार का नहीं मिल रहा कोई सुराग

    बेटे की आस में टकटकी लगाए बैठी है मां, 3 फ़रवरी से लापता प्रिंस कुमार का नहीं मिल रहा कोई सुराग

    रांची (RANCHI): अंश अंशिका तो मिल गए, पर एक और माँ है जो गुहार लगा रही है की उसे उसका बीटा कोई लाकर लौटा दे. बीते दिनों झारखंड में कई लापता बच्चों को उनके माता पिता के पास सकुशल पहुंचाया गया है, पर प्रिंस की माँ अभी भी अपने बेटे की बात जोह रही है. दरअसल राज्य में बच्चों के लगातार लापता होने की घटनाओं के बीच, 3 फरवरी को जेपी मार्केट का निवासी प्रिंस कुमार दोपहर 2:30 बजे से गायब है. प्रिंस के परिजन लगातार उसकी खोज में जुटे हैं और उसकी सुरक्षित बरामदगी की उम्मीद लगाए बैठे हैं.

    ऐसे में परिजनों ने विधानसभा थाना प्रभारी गणेश कुमार यादव से मिलकर मामले की जानकारी दी और बच्चों की जल्द बरामदगी के लिए मदद की गुहार लगाई है. थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया कि खोज अभियान तेज़ की जा रही है और प्रिंस कुमार को जल्द से जल्द सुरक्षित लाने के लिए पूरी कोशिश की जा रही है.

    गुमशुदगी के कारण पूरे इलाके में चिंता का माहौल है. परिजन ने चेतावनी दी कि अगर प्रिंस की बरामदगी में देरी हुई तो वे आगामी दिनों में आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे. जानकारी के अनुसार, प्रिंस कुमार की उम्र आधार कार्ड और स्कूल सर्टिफिकेट के अनुसार 17 वर्ष है, जबकि स्कूल रिकॉर्ड में 18 वर्ष दिखाया गया है.

    इस घटना ने परिवार और मोहल्लेवालों में भय और तनाव बढ़ा दिया है, और सभी उसकी सुरक्षित वापसी की प्रार्थना कर रहे हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news