मंईयां योजना का सत्यापन खेल उजागर! कहीं एक भी अपात्र नहीं, कहीं दर्जनों लाभुकों की लंबी लिस्ट फंसी

    मंईयां योजना का सत्यापन खेल उजागर! कहीं एक भी अपात्र नहीं, कहीं दर्जनों लाभुकों की लंबी लिस्ट फंसी

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK): झारखंड में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के सत्यापन का कार्य जारी है. दरअसल 11 मई से 18 मई तक सभी ग्रामीण इलाकों की हर पंचायत और शहरी क्षेत्रों के प्रत्येक वार्ड में लाभुकों का भौतिक सत्यापन किया गया है, जिसके बाद 19 मई से 24 मई तक पंचायत और वार्ड स्तर से मिली जानकारी का संकलन किया जाना है तथा अयोग्य पाए गए लाभार्थियों को नोटिस जारी किए जाएंगे. 25 मई से 27 मई के बीच मृत, अयोग्य और अनुपस्थित लाभुकों की अंतिम सूची तैयार कर पंचायत भवन और अंचल कार्यालय के सूचना पट पर सार्वजनिक की जाएगी. वहीं, प्राप्त आपत्तियों के निष्पादन के बाद 29 मई को अंतिम रिपोर्ट जिला मुख्यालय को भेजी जाएगी. 

    ऐसे में राज्य की लाभुक महिलाओं के सत्यापन की प्रक्रिया के दौरान कई जिलों में चौकने वाले मामले सामने आए हैं जहां जिले में करीबन 8500 लाभुक महिलायें थी, जिनका सत्यापन तो हुआ पर ताज्जुब की बात यह रही की उनमें से एक भी लाभुक महिला अपात्र नहीं मिली है. ऐसे में अब तक हुई जांच में एक भी अपात्र लाभुक सामने नहीं आने से प्रशासनिक अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है. अब पूरे सत्यापन प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठाए जा रहे हैं. मिली जानकारी के अनुसार एक प्रखण्ड में करीबन 34 हजार लाभुक महिलायें हैं. पंचायत स्तर पर लाभुकों की पात्रता जांचने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. अब तक लगभग 8500 लाभुकों का सत्यापन किया जा चुका है. 

    ऐसे में अब लाभुक महिलाओं को इस बात का डर है की कहीं उनका नाम योजना से कट ना जाए. बताते चलें कि राज्य में करीबन 56 लाख महिलाओं को योजना की किस्त का भुगतान DBT के माध्यम से किया जाता है. अब इस योजना के तहत सत्यापन की प्रक्रिया जारी है और अपात्र महिलाओं का नाम कट जाने की प्रक्रिया भी तेज़ होती नजर आ रही है. 

    वहीं राज्य में एक से दो दिनों के भीतर मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की अप्रैल और मई महीने की किस्त आपके खाते में DBT के माध्यम से भेज दी जाएगी. विभाग ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है और राज्य के अधिकतम जिलों में 8 हजार करोड़ रुपये की राशि भेजी जा चुकी है. ऐसे में इस बार राज्य की लाभुक महिलों के खाते में एक साथ 5000 रुपये की राशि भेजी जाएगी.



    Related News