सलमान खान को हॉलिवुड की एक लड़की ने शादी के लिए किया प्रपोज, जानिए भाईजान का क्या था जवाब ?

    सलमान खान को हॉलिवुड की एक लड़की ने शादी के लिए किया प्रपोज, जानिए भाईजान का क्या था जवाब ?

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK):-बॉलीवुड के दबंग सलमान खान हमेशा किसी न किसी वजह से लाइमलाइट में बनें रहते हैं. सलमान आईफा अवॉर्ड्स के लिए इन दिनों अबु धाबी में हैं. उनके फैंस देश नहीं विदेश में भी हैं. सभी को उनकी शादी की ही फिक्र है. कई लड़कियां आज भी उनपर मरती हैं. इस बार फिर सलमान खान को शादी के लिए एक लड़की ने प्रपोज किया .

    आईफा अवॉर्ड्स का एक इवेंट शुक्रवार को आयोजित हुआ. जिसमें सलमान भी पहुंचे थे . इस दौरान सलमान ने मीडिया से बातचीत भी की. हॉलीवुड से आईफा कवर करने आई एक लड़की ने सलमान खान को शादी के लिए प्रपोज कर डाला.

    शादी के लिए प्रपोज

    मीडिया से बातचीत के दौरान एक लड़की ने सलमान से कहा- मैं हॉलीवुड से आईं हूं सिर्फ आपसे एक सवाल पूछने के लिए. मैंने जब आपको पहली बार देखा तो मुझे आपसे प्यार हो गया था. जिसके जवाब में सल्लू मियां ने कहा- आप शाहरुख खान की बात कर रही हैं ना? इसके जवाब में महिला कहती हैं- नहीं, मैं सलमान खान की बात कर रही हूं. क्या आप मुझसे शादी करेंगे.

    सलमान ने तोड़ दिया दिल

    शादी करने की बात पर सलमान बिफर गये और ऐसा जवाब दिया कि उस महिला का दिल टूट गया. सलमान ने कहा- मेरी शादी के दिन जा चुके हैं, तुम्हें 20 साल पहले मुझे मिलना चाहिए था.

    कौन थी वह लड़की ?

    सलमान खान को प्रपोज करने वाली महिला का नाम एलीना खलफीह है. वह एक हॉलीवुड होस्ट हैं. एलीना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन पोस्ट शेयर करती रहती हैं. उसके काफी फॉलोवर हैं.

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news