विदेश में बैठे ठग ने धनबाद डीसी का बनाया फर्जी वॉट्सएप अकाउंट, पुलिस हुई सक्रिय

    विदेश में बैठे ठग ने धनबाद डीसी का बनाया फर्जी वॉट्सएप अकाउंट, पुलिस हुई सक्रिय

    धनबाद (DHANBAD) : धनबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन के नाम एवं प्रोफाइल फोटो का दुरुपयोग करते हुए दक्षिण पूर्व एशिया के लाओस में बैठे किसी ठग ने फर्जी वॉट्सएप अकाउंट बनाया लिया है. इसके माध्यम से ठग प्रशासनिक पदाधिकारी सहित अन्य लोगों को मैसेज कर ठगी करने का प्रयास कर रहा है.

    उपायुक्त ने आमजनों को सतर्क रहने और ऐसे ठग के किसी भी झांसे में नहीं आने की अपील की है. उन्होंने कहा है कि यदि किसी अनाधिकृत फोन नंबर या सोशल मीडिया अकाउंट से पैसों की मांग की जाती है या किसी प्रकार का प्रलोभन, लिंक भेजा जाता है, तो उसे तुरंत ब्लॉक कर संबंधित सोशल मीडिया में रिपोर्ट करें. साथ ही किसी भी संदिग्ध मैसेज या लिंक को क्लिक करने से बचें. ठग के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के लिए मामले की सूचना पुलिस को दी गई है.

    रिपोर्ट-धनबाद ब्यूरो

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news