भागलपुर(BHAGALPUR): जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल के कोविड वार्ड में मेल नर्स और जूनियर डॉक्टर के बीच मारपीट हो गई. जिसके बाद नर्स और जूनियर डॉक्टर इकट्ठा होकर अस्पताल अधीक्षक के कार्यालय पहुंच गए, और चार घंटे तक दोनों ओर से आरोप प्रत्यारोप का दौर चलता रहा. अस्पताल अधीक्षक दोनों को समझाने बुझाने का प्रयास लगातार कर रहे थे. इसके बावजूद मामला शांत नहीं हुआ. जब मीडिया खबर कवरेज करने पहुंचे तो पत्रकारों के साथ भी जूनियर डॉक्टरों ने मारपीट की. मोबाइल तक छीन लिया गया. साथ ही मोबाइल से सारे वीडियो डिलीट करवा दिया गया. मामले को देख बरारी पुलिस और कई थानों की पुलिस अस्पताल अधीक्षक कार्यालय पहुंचे. इसके बाद काफी समझाने बुझाने के बाद मामला शांत हुआ. वहीं अस्पताल अधीक्षक ने बताया कि एक कमेटी गठित कर दी गई है जिसकी रिपोर्ट आने के बाद दोषी पर कार्रवाई की जाएगी
Thenewspost - Jharkhand
4+

