अगर नहीं किया है आवेदन तो जल्दी करें, UGC NET में अप्लाई करने की आखिरी तारीख 31 मई, जानिए डिटेल्स    

    अगर नहीं किया है आवेदन तो जल्दी करें, UGC NET में अप्लाई करने की आखिरी तारीख 31 मई, जानिए डिटेल्स

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : जो उम्मीदवार UGC NET June 2023 में अप्लाइ करना चाहते है उनके लिए एक जरूरी अपडेट सामने आया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से UGC NET June 2023 के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया का अंतिम तिथि 31 मई है. जिन कैंडिडेट्स ने अब तक अप्लाई नहीं किया है वो UGC NET के ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर 31 मई से पहले अप्लाई कर सकते हैं. इसकी परीक्षा 13 जून से लेकर 22 जून 2023 तक आयोजित की जाएगी.

     ऐसे करें अप्लाई

    • कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
    • होमपेज पर मौजूद Application For UGC-NET JUNE 2023 पर क्लिक करें.
    • इसके बाद UGC NET June 2023 Registration के लिंक पर क्लिक करें.
    • अगले पेज पर Online Application के लिंक पर जाएं.
    • रजिस्ट्रेशन के लिए मांगी गई डिटेल्स फीड करके अप्लाई करें.
    • रजिस्ट्रेशन होने के बाद प्रिंट लेकर रखें.

    83 सब्जेक्ट के लिए होगी एग्जाम

    यह परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था 'जूनियर रिसर्च फेलोशिप' के लिए यूजीसी नेट जून सेशन 2023 और 'सहायक' के लिए पात्रता परीक्षा आयोजित करेगी. कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में नेट एग्जाम 83 विषयों के लिए होगी.

     एप्लीकेशन फीस

    जनरल कैटेगरी : 1100 रुपये

    EWS और ओबीसी : 550 रुपये

    SC-ST और दिव्यांग : 275 रुपये

     



    Related News