बिहार में वज्रपात से 7 लोगों की मौत, सीएम नीतीश ने चार- चार लाख अनुग्रह राशि देने का दिया निर्देश 

    बिहार में वज्रपात से 7 लोगों की मौत, सीएम नीतीश ने चार- चार लाख अनुग्रह राशि देने का दिया निर्देश 

    पटना(PATNA): बिहार में बुधवार की शाम वज्रपात से 7 लोगों की मौत हो गई. मौत का ये आंकड़ा 4 जिले का है. जिसमें गया में 3, रोहतास में 2, औरंगाबाद में 1 और कैमूर में 1 व्यक्ति की मौत हो गई. इस घटना पर मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार मर्माहत हैं और उन्होंने प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं. मुख्यमंत्री ने सभी मृतक के परिजनों को तत्काल चार-चार लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिये हैं.  मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें. खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें. खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news