पटरी से उतरी मालगाड़ी की 53 वैगन, कोई हताहत नहीं

    पटरी से उतरी मालगाड़ी की 53 वैगन, कोई हताहत नहीं

    गया(GAYA): दो दिन पहले दिल्ली हावड़ा रेल खंड पर फतेहपुर के पास मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गया था,जिसके लगभग 21 घंटे बाद मंगलवार सुबह इस रूट पर ट्रेनों की सेवा फिर से बहाल करने के बाद रेलवे अधिकारियों ने राहत की सांस ली थी कि अब इस रेल रूट पर एक बार फिर से मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है. इस बार हादसा धनबाद रेल मंडल के गया-कोडरमा रेलवे स्टेशन के बीच बुधवार की सुबह गुरूपा-गझण्डी घाटी सेक्शन के बीच हुआ है. जहां बुधवार की अल सुबह कोयला लोडेड मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. दुर्घटना इतना भयंकर था कि रेलवे ट्रैक के किनारे रहे कई बिजली के खंभे टूट गए. वही कई बोगी के पहिया भी टूट कर अप एवं डाउन रेलखंड पर बिखर गए. रेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना करीब 6:32 बजे की है.  कोयला लोडेड मालगाड़ी कोडरमा स्टेशन की ओर से आ रही थी और गया की ओर जा रही थी. 58 बोगी वाले मालगाड़ी में भारी मात्रा में कोयला लोड था. 

    प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक रेलवे के एक आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि गया-कोडरमा रेलवे स्टेशन के बीच बुधवार की सुबह गुरूपा-गझण्डी घाटी सेक्शन में एक कोयला लदी मालगाड़ी गया जंक्शन की ओर आ रही थी. इसी बीच करीब 20 किलोमीटर घाट सेक्शन से गुजरने के दौरान मालगाड़ी का ब्रेक फेल हो गया.  ढलना अधिक होने के कारण मालगाड़ी की रफ्तार अधिक थी. चालक के द्वारा उसकी गति कम करने का काफी प्रयास किया गया. परंतु गुरपा स्टेशन के पास आते-आते मालगाड़ी बेपटरी हो गयी. रेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 58 बोगी वाले इस मालगाड़ी के अगले हिस्से में इंजन एवं एक बोगी जबकि पिछले हिस्से के 5 बोगी सही सलामत हैं. अन्य बोगी को काफी नुकसान पहुंचा है.  

    घटनास्थल पर पहुंची दुर्घटना राहत यान 
    बरवाडीह ,गया , नेसुचबो गोमो ,धनबाद से दुर्घटना राहत यान और अधिकारियों की टीम घटनास्थल पर पहुंची और मालगाड़ी को पटरी पर वापस चढ़ा कर रेलवे लाइन को फिर से चालू किया. 

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news