राजभवन में नीतीश के नए मंत्रिमंडल में 31 मंत्रियों ने ली शपथ, किन-किन जाति के लोगों को मिला मौका, देखिये पूरी लिस्ट 

    राजभवन में नीतीश के नए मंत्रिमंडल में 31 मंत्रियों ने ली शपथ, किन-किन जाति के लोगों को मिला मौका,  देखिये पूरी लिस्ट 

    पटना(PATNA): बिहार में नीतीश कैबिनेट का पहला विस्तार आज राजभवन में हुआ. बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने सभी सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. 31 चेहरे ने बतौर मंत्री शपथ लिया. बता दें कि कांग्रेस के 2, 'हम' के 1, राजद के 16, जदयू के 11 और एक निर्दलीय नेता ने शपथ ली है. बताया जा रहा है कि JDU के पास पुराने विभाग रहेंगे और RJD करे पास भाजपा के मंत्रियों के विभाग होंगे. वित्त और शिक्षा मंत्रालय की सिर्फ बदला-बदली की जाएगी.  वित्त मंत्रालय JDU के पास होगा, जबकि शिक्षा मंत्रालय RJD को दिया जाएगा.  नीतीश और तेजस्वी की टीम में 5 मुस्लिम, ओबीसी/ईबीसी से 17, उच्च जाति से 6, एससी से 5 नेताओं को मंत्री बनाया गया है. 

    JDU से इन मंत्रियों ने ली शपथ 

    JDU से विजय चौधरी - सरायरंजन (भूमिहार), विजेंद्र यादव - सुपौल (यादव), अशोक चौधरी - MLC (पासी), श्रवण कुमार - नालन्दा (कुर्मी), संजय झा - MLC (ब्राह्मण), लेसी सिंह - धमदाहा (राजपूत), जमा खान - चैनपुर (मुस्लिम), जयंत राज- अमरपुर (कुशवाहा), सुनील कुमार- भोरे (जाटव),  मदन सहनी - बहादुरपुर (मछुआरा) और शिला मंडल -  फुलपरास (धानुक) को मंत्री बनाया गया है.  

    RJD से इन मंत्रियों ने ली शपथ 

    तेजप्रताप यादव- हसनपुर (यादव), आलोक मेहता- उजियारपुर (कुशवाहा), अनिता देवी- नोखा,  कुमार सर्वजीत- बोधगया (जाटव), समीर कुमार महासेठ - मधुबनी,  मो शाहनवाज -जोकीहाट (मुस्लिम), चंद्रशेखर- मधेपुरा (यादव),  रामानंद यादव- फतुहा- (यादव), सुरेंद्र यादव- बेलागंज (यादव), कार्तिकेय मास्टर, इसराइल मंसूरी- कांटी (मुस्लिम), शमीम अहमद-नरकटिया (मुस्लिम), सुरेंद्र राम- गरखा- (जाटव), सुधाकर सिंह- रामगढ़ (राजपूत), ललित यादव और जिंतेंद्र राय मंत्री बनें  हैं. 

    CONGRESS से इनलोगों ने ली शपथ 

    वहीं कांग्रेस से मुरारी गौतम - चेनारी (दलित) और अफाक अहमद - कस्बा (मुस्लिम) को मंत्री पद दिया गया है.

    हम की ओर से संतोष मांझी को मंत्री बनाया गया है.

    अकेले निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह -चकाई (राजपूत), ने शपथ ली 

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news