कोल इंडिया में इन पदों पर निकली वैकेंसी, 23 जून से ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन

    कोल इंडिया में इन पदों पर निकली वैकेंसी, 23 जून से ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): कोल इंडिया में नौकरी (coal india job) पाने का अच्छा मौका है. कोल इंडिया ने एक हजार से ज्यादा पदों पर vacancy निकली है. इसमें 1050 मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों को भरने के लिए candidate से आवेदन मांगा गया है. बता दें कि इन पदों पर गेट-2022 स्कोर के आधार पर भर्ती की जाएगी. अगर आप भी इन पदों के योग हैं तो 23 जून से ऑनलाइन अप्लाइ कर सकते हैं.  ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 23 जून 2022 से शुरू होगी.  वहीं अप्लाइ करने की अंतिम तारीख 22 जुलाई 2022 है. कोल इंडिया की वेबसाइट www.coalindia.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

    इसे भी पढ़ें 

    NAVY में इन पदों पर निकली भर्ती, 21 जून से कर सकते हैं आवेदन

    रिक्तियों का विवरण (Vacancy Detail)

    Candidate के लिए जिन ट्रेडस में वैकेंसी है, वे हैं ..

    माइनिंग- 699 पद

    सिविल- 160 पद

    इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलिकम्यूनिकेशंस- 124 पद

    सिस्टम एवं ईडीपी- 67 पद  

    यह भी पढ़ें3

    छह कैटगरी के पदों के लिए होगी अग्निवीरों की बहाली, ऐसे करें आवेदन

    शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

    इन पदों पर आवेदन के लिए किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग विषय में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ बीई, बीटेक, बीएससी इंजीनियरिंग होनी चाहिए. सिस्टम एवं ईडीपी के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक के साथ बीई, बीटेक,बीएससी इंजीनियरिंग,कंप्यूटर साइंस,आईटी या एमसीए की डिग्री होनी चाहिए. गेट स्कोर वाले उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.

    आयु सीमा (Age Limit)

    आवेदन के लिए candidate की अधिकतम आयु 30 साल होनी चाहिए. वहीं आयु सीमा में OBC के लिए तीन साल, ST एवं SC वर्ग के candidate को 5 साल की छूट दी जाएगी.



    Related News