अंतरराष्ट्रीय खबर : पाकिस्तान में 234 रुपये लीटर बिक रहा पेट्रोल , वर्तमान सरकार ने इमरान सरकार को बताया जिम्मेदार

    अंतरराष्ट्रीय खबर : पाकिस्तान में 234 रुपये लीटर बिक रहा पेट्रोल , वर्तमान सरकार ने इमरान सरकार को बताया जिम्मेदार

    इस्लामाबाद- पाकिस्तान में 20 दिन में तीसरी बार पेट्रोल महंगा हुआ है.इस बार 24.03 रुपये प्रति लीटर वृद्धि के बाद पाकिस्तान में पेट्रोल के दाम 234 रुपये प्रति लीटर हो गया है.पेट्रोल के बढ़े दाम गुरुवार से लागू हो गए हैं.

    पेट्रोल की कीमत बेलगाम

    पाकिस्तान के वित्त मंत्री मिफ्ताह इस्माइल ने पेट्रोल की कीमतों में 24.03 रुपये प्रति लीटर वृद्धि की घोषणा की. बीस दिन में तीसरी बार वृद्धि के बाद पाकिस्तान में पेट्रोल का मूल्य 234 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है.मिफ्ताह इस्माइल के मुताबिक 16 जून से डीजल 263.31 रुपये प्रति लीटर बिकेगा. मिट्टी का तेल 211.43 रुपये और हल्के डीजल तेल की कीमत 207.47 रुपये होगी.

    पेट्रोल की बढ़ती कीमत के लिए पिछली सरकार जिम्मेदार

    इन स्थिति के लिए वित्त मंत्री ने पाकिस्तान की पिछली यानी इमरान खान सरकार की नीतियों की आलोचना की.उन्होंने इमरान खान पर देश की अर्थव्यवस्था को चौपट करने का आरोप लगाया.उन्होंने कहा कि इमरान खान ने जानबूझकर सब्सिडी देकर पेट्रोल की कीमतों में कमी की और मौजूदा सरकार उन फैसलों का खामियाजा भुगत रही है. मिफ्ताह के मुताबिक पाकिस्तान को एक लीटर पेट्रोल पर 24.03 रुपये, डीजल पर 59.16 रुपये, मिट्टी के तेल पर 39.49 रुपये और हल्के डीजल तेल पर 39.16 रुपये का नुकसान हो रहा है. पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि से आम लोग खासा परेशान हैं. इसके अलावा महंगाई भी बढ़ रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news